ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

इलेक्शन के दिन भुकभुकाकर बंद हो जाएगा लालटेन, फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले प्रशांत किशोर, कहा..एनडीए का भी जाना तय

पटना के होटल ताज में आयोजित फर्स्ट बिहार कॉन्क्लेव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने 100 से ज्यादा उम्मीदवार उतारने की घोषणा की और कहा कि इस बार ‘जनसुराज फैक्टर’ निर्णायक भूमिका निभाएगा।

बिहार
जनसुराज फैक्टर बनेगा गेमचेंजर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के लोदीपुर स्थित होटल ताज में आयोजित फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से चैनेल हेड कुमार प्रबोध ने बातचीत की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कुमार प्रबोध के एक-एक सवालों का जवाब दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता जनसुराज की सोच को अच्छे से समझ रही हैं। हमने अपनी ओर से ईमानदार प्रयास किया है।


बिहार के लोग एक बार अपने बच्चों के वोट करेंगे। अपने बच्चों के लिए जगेंगे। देश की राजनीत एक नई करवट लेगी और एक नया सवेरा होगा। 10 साल में बिहार को सुधारकर दिखाएंगे। 100 से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेंगे। 9 अक्टूबर को 100 के आस-पास सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। 80 लोग वही होंगे जो मेरे साथ पदयात्रा के टाइम से जुड़े हैं।


 ये लोग तीन साल से मेरे साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं। जब हम अकेले चल रहे थे तब वही 80 साथी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। हमकों कोई मैनेज नहीं कर सकता, हम मैनेज होने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। दूसरे के घर का कचरा उठाने के लिए हम यहां नहीं बैठे हैं। बंगाल में मैंने सैकड़ों नेताओं को टीएमसी से किनारे कर दिया था तब सारे टीएमसी के नेता भाजपा में भाग गये। 


जितना कचरा उठाकर ले गया सब हार गया। हम नये लोगों को लड़ाए सब जीत गये। पीके ने आगे कहा कि बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं। एनडीए का जाना तो तय है. 2020 में चिराग फैक्टर था इस बार वो नहीं है इस बार जनसुराज फैक्टर बना हुआ है। इस बार जेडीयू के सीटों पर जनसुराज है। हां हम वोटकटवा हैं, लोग समझता है कि वोटकटवा कहने से हम नाराज हो जाएंगे लेकिन ऐसी बात नहीं हैं, हम खुश होते हैं। हम वोट तो काटेंगे ही..लालटेन को वोट के दिन ऑन किया जाएगा तब पता चलेगा कि लालटेन में किरासत तेल तो है ही नहीं...तब भुकभुकाकर लालटेन बंद हो जाएगा।