ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बेगूसराय और मुंगेर में जनसुराज की जनसभा: पीके ने चुनाव आयोग पर लगाया साजिश का आरोप, NDA सरकार पर भी बोला जोरदार हमला

बेगूसराय और मुंगेर में बिहार बदलाव सभा को संबोधित करते हुए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं जामवंत हूं, जनता हनुमान।" उन्होंने NDA और चुनाव आयोग पर वोट कटाने की साजिश का आरोप लगाया और डोमिसाइल नीति व रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा।

Bihar
नीतीश-लालू पर भी साधा निशाना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI/MUNGER: जन सुराज यात्रा के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) ने बेगूसराय और मुंगेर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग और एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि एनडीए चुनाव आयोग के साथ मिलकर गरीबों, पिछड़ों और प्रवासियों का वोट काटने की साजिश रच रहा है, ताकि वे एनडीए के खिलाफ वोट न दें।"


'मैं जामवंत, जनता हनुमान' – पीके का बयान चर्चा में

प्रशांत किशोर ने अपने भाषण में खुद को जामवंत और जनता को हनुमान बताते हुए कहा कि "जनता को किसी की परमिशन की ज़रूरत नहीं है, वो जब चाहे साथ आ सकती है। सरकार डरी हुई है, क्योंकि अब लोग बोलने लगे हैं।" उन्होंने जन सुराज की तुलना एक जनांदोलन से करते हुए कहा कि यह केवल चुनावी लड़ाई नहीं, सत्ता की दिशा बदलने की लड़ाई है।


TRE-4 और डोमिसाइल नीति पर सवाल

पीके ने TRE-4 परीक्षा में डोमिसाइल नीति लागू करने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "यह फैसला चुनावी मजबूरी में लिया गया है, वरना अब तक युवाओं को धोखा मिलता रहा है। बिहार की दो-तिहाई सरकारी नौकरियां बिहार के लोगों के लिए हमेशा सुरक्षित होनी चाहिए।"


सरकार पर डर का आरोप

प्रशांत किशोर ने कहा कि बदलाव की आहट से सरकार घबराई हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जन सुराज को दिन-ब-दिन जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोग विकल्प के रूप में इसे देख रहे हैं। वही मुंगेर में बदलाव सभा को रामपुर मैदान में संबोधित करते हए प्रशांत किशोर ने कहा कि अब जनता नीतीश कुमार को लाना नहीं चाहती , मोदी के कहने पर वोट देना नहीं चाहते । लालू का जंगलराज नहीं लाना चाहते । मोदी बिहार एक बार आए या दस बार आए उन्होंने कभी भी बिहार में फैक्ट्री लगाने की बात नहीं की ।


दरअसल जनसुराज के द्वारा बिहार के प्रत्येक विधान सभा में बिहार बदलाव सभा का आयोजन कर बिहार में नई व्यवस्था लाने की बात कर रहे है । इसी क्रम में वे आज मुंगेर के जमालपुर पहुंचे । जहां रामपुर मैदान में विशाल जनसभा को किया संबोधित । मौके पर भारी संख्या में लोग , कार्यकर्ता और पार्टी के नेता और अधिकारी मौजूद थे। मुंगेर पहुंचने पर जगह जगह लोगों ने उनके काफिले को रोक माला पहना स्वागत किया । तो गायक छैला बिहारी आने जनसुराज के संदेश को अपने गायकी के द्वारा लोगों को बताया जिसपे लोग भी काफी झूमते नजर आए ।


 प्रशांत किशोर ने सभा में आए जनता को गरीबी से निकलने को ले अपने योजना बताई । तो मीडिया से बात चित के दौरान उन्होंने कहा कि । लोग अब लालू, नीतीश और मोदी से छुटकारा चाहते है। बिहार में नई व्यवस्था चाहते है । शिक्षा और रोजगार चाहते है । हमने लोगों से पूछा कि नीतीश को हटाना है कि रखना है , लोगों ने कहा नीतीश को इस बार हटना है । मोदी के कहने पर वे वोट नहीं देंगे क्योंकि वे यहां वोट लेते है और फैक्ट्री गुजरात के गांव गांव में लगाते है । लोगों ने यह भी कहा कि वे लालू के जंगल राज वाला लालटेन नहीं लाना चाहते है ।साथ हीं मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी पहली बार तो बिहार नहीं आ रहे है । वे बिहार एक बार आए या दस बार आए क्या उन्होंने कभी बिहार में फैक्ट्री लागने की बात कहते है। क्या मोदी जी ने युवाओं की रोजगार की बात कही क्या मोदी जी ने बिहार में पलायन रोकने की बात कही । वे एक बार आए या दस बार क्या फर्क पड़ता है।

मुंगेर से इम्तियाज खान और बेगूसराय से हरेराम दास की रिपोर्ट

टैग्स