ब्रेकिंग
NEET छात्रा हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर बिहार लोक भवन पहुंचे परिजन, राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहारFCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार, विपक्ष और ईसाई संगठनों के विरोध के बीच लिया फैसलाप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET छात्रा हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर बिहार लोक भवन पहुंचे परिजन, राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहारFCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार, विपक्ष और ईसाई संगठनों के विरोध के बीच लिया फैसलाप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देश

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें

बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने यारपुर राजपूताना में बड़ा ऐलान करते हुए 10 हजार युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलाने का वादा किया। उन्होंने राशन कार्ड, पेंशन और शिक्षा व्यवस्था में सुधार का भी भरोसा दिलाया।

बिहार न्यूज
CM सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद जनता के बीच आभार व्यक्त करने पहुंचे प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि बांकीपुर के 10 हजार युवाओं के लिए प्राइवेट नौकरी की व्यवस्था अगले एक साल में वो करेंगे, उन्होंने बांकीपुर के बेरोजगार युवाओं से कहा कि आप हमारे कार्यालय में बायोडाटा जमा करें हम प्राइवेट जॉब उपलब्ध कराएंगे।  


इस दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से बांकीपुर का रिजल्ट आया है, बिहार में एनकाउंटर की बात नहीं हो रही, पढ़ाई-रोजगार की बात हो रही है, पीके ने बांकीपुर की जनता से कहा कि यही आपके वोट की ताकत है। 


जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में गए व लोगों से मिले। इस दौरान लोगों से उनकी समस्याओं को जाना व अपनी बातें भी रखी। इस दौरान युवाओं को रोजगार देने पर प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया। आभार सभा में पीके ने कहा कि बहुत लोगों को लग रहा था कि जीत कर ये 4-5 दिनों से कहां घूम रहे थे? मैं उन्हीं का काम कर रहा था। 


उन्होंने बांकीपुर की जनता से कहा कि आपका बच्चा पढ़ा लिखा है, तो उसका बायोडाटा मेरे ऑफिस में जमा करवा दीजिए, कम से कम 10 हजार बच्चों को यहां से नौकरी लगाने की व्यवस्था तुरंत करेंगे। बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र से अगर सबसे ज्यादा किसी को नौकरी मिलेगी, तो बांकीपुर के लोगों को ही मिलेगी। ये आप लिखकर रखिए। देशभर में जितना भी हमारा संबंध है, उन सबसे मैंने कहा है कि बिहार के लोगों को नौकरी दीजिए। वहीं, जब जन सुराज की व्यवस्था बिहार में बनेगी तो यकीन मानिए आपके बच्चों को बाहर भी कमाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।


आप तीन महीने का समय दीजिए, राशन कार्ड बनाने के लिए कोई 1 रुपए घूस नहीं ले सकता: पीके

यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार लोगों की ऐसी आशा है कि प्रशांत किशोर जीतकर आए हैं, तो हमारा जीवन बदलेगा। लोगों का जीवन तभी बदलेगा तब पढ़ाई-रोजगार होगा। आप तीन महीने का समय दीजिए यहां राशन कार्ड बनाने के लिए कोई 1 रुपए घूस नहीं ले सकता है। जिसका भी राशन कार्ड है उसे 5 किलो अनाज मिलेगा, 4 किलो नहीं मिलेगा। 60 वर्ष से अधिक जिनका उम्र है जिन्हें 1100 रुपए पेंशन नहीं मिल रहा, वे मेरे कार्यालय में आवेदन दें, हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें निश्चित तौर पर पैसे मिले। 5 किलो अनाज व 1100 रुपए पेंशन के लिए चिंता की जरूरत नहीं है, 3 महीने में इसे सुधार कर दिखाएंगे।


जबसे बांकीपुर का रिजल्ट आया है बिहार में एनकाउंटर की बात नहीं हो रही, रोज पढ़ाई-रोजगार की बात हो रही है, ये आपके वोट की ताकत: पीके

पीके ने कहा कि हमने आपसे इस बात पर भी वोट मांगा था, यदि आप हमें वोट देंगे, तो यहां सम्राट चौधरी का नेतृत्व बदल जाएगा, सम्राट चौधरी जब बदलेंगे, तब बदलेंगे लेकिन आप देख रहे होंगे कि उनके कामकाज का तरीका बदल गया है। जबसे बांकीपुर का रिजल्ट आया है बिहार में एनकाउंटर की बात नहीं हो रही, रोज पढ़ाई-रोजगार की बात हो रही है। ये आपके वोट की ताकत है। भरत तिवारी के नाम पर इतनी राजनीति हुई, कल ही खबर आई है कि जिन्होंने गोली चलाई उनमें 11 लोगों पर एफआईआर हो गया। ये आपके वोट ने किया। जनता जग गई तो वो भी पढ़ाई-रोजगार की बात कर रहे हैं। कर पाएं या नहीं ये अलग बात है। हमने कहा था अगर आप भाजपा को हराइएगा तो बिहार का मुख्यमंत्री पढ़ाई-रोजगार की बात करेंगे, वहीं उनका हटना तो तय है, आज हटें या 6 महीने के बाद।


साल भर के अंदर या तो सरकारी विद्यालय बहुत अच्छा हो जाएगा या यदि अच्छा नहीं हुआ तो सालभर के बाद आपका बच्चा प्राइवेट विद्यालय में पढ़ेगा, उसकी फीस का जिम्मा प्रशांत किशोर के जिम्मे रहेगा, उसकी खर्च का चिंता आपको नहीं करना है। इसमें साल भर का समय लगेगा। नौकरी, पढ़ाई, 1100 रुपए पेंशन व अनाज ये 4 चीज निश्चित तौर पर हो जाएगा। बाकि समस्याओं के लिए मुझे समय दीजिए ताकि मैं सरकार के साथ मिलकर काम कर सकूं।


प्रशांत किशोर के कार्यक्रम की बात करें तो वे सबसे पहले दशरथा के शहीद राम गोविंद सिंह बालिका उच्च विद्यालय में स्मरण व श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद वे यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में आभार सभा में हिस्सा लिया। फिर वे जक्कनपुर के हनुमान पथ व वार्ड 40 में लंगरटोली चौक के पास ग्रैंड पैलेस हॉल में आयोजित आभार सभा में शिरकत किया।