ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

प्रशांत किशोर बोले-कुर्सी पर बने रहने के लिए हर गाली बर्दाश्त करेंगे नीतीश कुमार, कुर्सी के अलावा उनकी कोई दूसरा लक्ष्य नहीं

GOPALGANJ: बिहार में पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर फिर बडा हमला बोला है. पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा-नीतीश कुमार अब सारी गाली सुनेंगे, अपनी हर

प्रशांत किशोर बोले-कुर्सी पर बने रहने के लिए हर गाली बर्दाश्त करेंगे नीतीश कुमार, कुर्सी के अलावा उनकी कोई दूसरा लक्ष्य नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर फिर बडा हमला बोला है. पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा-नीतीश कुमार अब सारी गाली सुनेंगे, अपनी हर बेईज्जती बर्दाश्त करेंगे. उन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. नीतीश कुमार का अब सिर्फ एक और एक ही मकसद है-कुर्सी पर बने रहना. इसके लिए वे हर कीमत चुकायेंगे।


गोपालंगज में आज पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो रास्ता चुना है उसमें वे बेबस औऱ असहाय हो चुके हैं. उनके मजबूत होने की बात करना बेमानी है. पीके ने कहा-अब ये सोचना गलत है कि नीतीश कुमार के दिमाग में कहीं ये ख्याल होगा कि खुद को मजबूत करें या फिर बिहार का विकास करें. उनके दिमाग में विकास नाम का कोई शब्द अब है ही नहीं।


प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की प्राथमिकता अब सिर्फ एक रह गयी है. नीतीश के दिमाग में है कि मैं किसी तरह कुर्सी पर बना रहूं. इसके लिए चाहे कोई मुझे कितनी भी गाली दे, मुझे पसंद-नापसंद करे, कोई मेरी हंसी उड़ाये, इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है. आज के नीतीश कुमार की एक और सिर्फ एक ही प्राथमिकता है कि किसी तरह कुर्सी बचे रहे।


प्रशांत किशोर ने कहा कि कुर्सी के लिए नीतीश कुमार सारी कीमत चुकायेंगे. आरजेडी के नेता उन पर टिप्पणी करे तो भी उनको कोई दिक्कत नहीं है. जेडीयू के नेता बोलें तो उन्हें परेशानी नहीं है. बिहार के लोगों को कोई काम न हो तो भी नीतीश कुमार को समस्या नहीं है. बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही है तो भी नीतीश कुमार को कोई दिक्कत नहीं है. उन्हें तब तक कोई दिक्कत नहीं है जब तक कि लोग उन्हें सीएम बना कर रखें।


प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश जी को तभी दिक्कत होगी जब सीएम की कुर्सी से हटाने की बात होगी. अब तो बिहार के लोगों को भी स्पष्ट रूप से मालूम चल गया कि इस व्यक्ति की एक और सिर्फ एक प्राथमिकता है किसी भी तरह से मुख्यमंत्री बने रहना।