ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

पटना में गैंगरेप के खिलाफ फिर से फूटा लोगों का गुस्सा, हंगामा कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वाटर कैनन का भी किया इस्तेमाल

PATNA: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी पटना से आ रही है, जहां आज एक बार फिर से छात्र सड़कों पर उतर गये हैं. पटना में 20 साल की कॉलेज छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में एक बार

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी पटना से आ रही है, जहां आज एक बार फिर से छात्र सड़कों पर उतर गये हैं. पटना में 20 साल की कॉलेज छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में एक बार फिर से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए छात्र सड़कों पर उतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. 


कारगिल चौक पर प्रदर्शन कर रही भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है. हंगामा कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. वहीं आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है. लगातार दूसरे दिन आज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है.


आपको बता दें कि राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके में 20 साल की एक कॉलेज की छात्रा के साथ उसके साथ पढ़ने वाले 4 दोस्तों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद से पटना के छात्रों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. दूसरे दिन आज छात्र सड़कों पर उतर कर हंगामा कर रहे हैं. आपको बता दें कि पटना पुलिस ने इस मामले में आज गैंगरेप के तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.