ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई Bihar News: बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों के खिलाफ होगा एक्शन, सरकार ने जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों के खिलाफ होगा एक्शन, सरकार ने जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में बनेंगे चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, नीतीश सरकार की मांग को केंद्र ने माना; केंद्रीय मंत्री ने किया एलान

तेजस्वी यादव के X पोस्ट का पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, एक-एक सवाल का दिया जवाब

नेता प्रतिपक्ष के एक्स पोस्ट की 46 घटनाओं को चिन्हित कर पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। पुलिस मुख्यालय ने इन घटनाओं की पहचान कर इन पर की गई कार्रवाई की जानकारी को सार्वजनिक किया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 09 Apr 2025 08:02:38 PM IST

BIHAR

तेजस्वी के सवाल का जवाब - फ़ोटो GOOGLE

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बिहार की गिरती विधि व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। तेजस्वी यादव एक्स पर आंकड़ों के साथ सवाल उठाते हैं। लेकिन इस बार तेजस्वी यादव के X पोस्ट का संज्ञान पुलिस मुख्यालय ने लिया है। नेता प्रतिपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब पुलिस मुख्यालय ने दिया है। 


नेता प्रतिपक्ष के एक्स पोस्ट की 46 घटनाओं को चिन्हित कर पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। पुलिस मुख्यालय ने इन घटनाओं की पहचान कर इन पर की गई कार्रवाई की जानकारी को सार्वजनिक किया है। 46 घटनाओं में अब तक 112 दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 1 जनवरी से 7 अप्रैल के बीच हत्या मामलों में दोषी 1632 की गिरफ्तारी हुई। इस अवधि के दौरान पुलिस पर हमले के मामले में 947 दोषी गिरफ्तार हुए। लूट कांड के 697 आरोपी गिरफ्तार किये गये।  


देश के विभिन्न राज्यों की तुलना में बिहार में अपराध की दर काफी कम है। राज्य पुलिस ने बकायदा आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है। पुलिस मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अपराधिक वारदातों के मामले में दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के उस एक्स पोस्ट का संज्ञान लिया है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने कतिपय आपराधिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए राज्य की विधि-व्यवस्था पर टिप्पणी की है। 


उन्होंने अपने पोस्ट पर 76 आपराधिक घटनाओं का उल्लेख किया था। इसमें मुख्यालय के स्तर पर 46 घटनाओं को चिन्हित कर इसमें की गई कार्रवाई की अपडेट स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत ब्यौरा जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अधिकांश घटनाएं वर्ष 2025 में जनवरी से अभी तक की हैं। किसी घटना की तिथि एवं थाना का उल्लेख नहीं है, जिसके कारण घटनाएं स्पष्ट नहीं हो पा रही हैं। सिर्फ 46 की ही पहचान की गई है। पुलिस मुख्यालय ने इस तरह के पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि अनावश्यक टीका टिप्पणी से पुलिस के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पुलिस अपना काम पूरी निष्टा एवं ईमानदारी से कर रही है। 


पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष के पोस्ट में उल्लिखित अधिकांश घटनाएं छोटे-छोटे कारणों से घटित हुई हैं। मसलन, रुपये का लेनदेन, बच्चों की लड़ाई, पूर्व के आपसी विवाद, भूमि विवाद, प्रेम प्रसंग, मोबाइल से लेनदेन समेत अन्य शामिल हैं। इन 46 कांडों में कार्रवाई की जा रही है और इनमें 112 दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस हर छोटी-बड़ी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कांडों की जांच कर रही है। दोषियों की गिरफ्तारी की जा रही है।


इस वर्ष 1 जनवरी से 7 अप्रैल तक पुलिस पर हमले के मामलों में 947 दोषियों की गिरफ्तारी की गई है। लूट के मामलों में 697 और डकैती के मामलों में 281 दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय अभिलेख रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार, अपराध दर के आधार पर प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का देशभर में हत्या के मामलों में 14वां स्थान है। 2019 से 2021 के बीच बिहार में अपराध की दर 2019 में 2.6, 2020 में 2.6 और 2021 में 2.3 दर्ज की गई है। 2022 में भी हत्या के मामलों में अपराध की दर 2.3 ही है, जो पिछले वर्ष से स्थिर है।


अधिकांश घटनाएं हत्या, व्यक्तिगत दुश्मनी की

अधिकांश घटनाएं जो हुई हैं, वे व्यक्तिगत दुश्मनी, विवाद, अवैध संबंधों एवं प्रेम प्रसंग के कारण हुई हैं। अगर इन घटनाओं का प्रतिशत कुल आपराधिक घटनाओं से तुलना करें, तो 2021 में व्यक्तिगत दुश्मनी, विवाद, अवैध संबंधों और प्रेम प्रसंग की 1952 घटनाएं हुईं हैं, जो कुल घटी 2799 घटनाओं का 69.73 प्रतिशत है। इसी तरह 2022 में कुल आपराधिक घटनाओं 2930 में 2087 घटनाएं इन्हीं कारणों से हुईं, जो कुल घटना का 71.20 प्रतिशत है। 2023 में कुल आपराधिक घटनाओं 2862 में 2109 घटनाएं इन्हीं अपराधों से संबंधित थी, जो 73.69 प्रतिशत हैं।


बिहार में संज्ञेय अपराध की दर प्रति लाख जनसंख्या पर 277

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 के दौरान बिहार में कुल संज्ञेय अपराध की दर प्रति एक लाख की आबादी पर 277.1 है। राष्ट्रीय स्तर पर घटित कुल अपराधिक आंकड़ों में प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर संज्ञेय अपराध की दर 422.2 है। बिहार का देश में 19वां स्थान है। वहीं, 2022 में पूरे देश में प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर कुल अपराध की दर 258.1 है। बिहार में भारतीय दंड विधान के अंतर्गत प्रतिवेदित अपराध की दर 168.1 है। सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में भारतीय दंड विधान के अंतर्गत प्रतिवेदित कुल अपराध की तुलना में बिहार में अपराध दर काफी कम है। इस मामले में बिहार का स्थान 21वां है। 


कुछ बड़े राज्यों की तुलना में बिहार में अपराध दर 

राष्ट्रीय संज्ञेय अपराध की दर- 422.2

आंध्रप्रदेश- 368.2

छत्तीसगढ़- 404.2

गुजरात- 738.9

हरियाणा- 810.4

केरल- 1274.8

मध्यप्रदेश- 569.3

महाराष्ट्र- 443.0

उड़ीसा- 386.7

राजस्थान- 388.8

तमिलनाडु- 617.2

उत्तर प्रदेश- 322.0

बिहार- 277.1