ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

बच्चा चोर से सावधान: PMCH के गायनी वार्ड से नवजात की चोरी, CCTV की मदद से पकड़ी गई महिला

पटना के Patna Medical College and Hospital (PMCH) में गायनी वार्ड से नवजात शिशु को चुराने की कोशिश को सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने नाकाम कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

बिहार न्यूज
बच्चा भी बरामद
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

Patna:पटना के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब गायनी वार्ड में नवजात शिशु को चुराते एक महिला चोर को पकड़ा गया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस की सक्रियता से नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आरोपी महिला ने बताया कि उसे संतान नहीं हो रहा था जिसके कारण पारिवारिक दबाव का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते ही उसने यह कदम उठाया।  


नवजात शिशु को चुराने का मामला 23 फरवरी को सामने आया था। मिली जानकारी के अनुसार, पटना के बुद्ध मार्ग स्थित कमला नेहरू के रहने वाले भोला पासवान की पत्नी ने 22 फरवरी की देर रात पीएमसीएच के गायनी वार्ड में एक बेटे को जन्म दिया था। प्रसव के कुछ घंटों बाद जब पति किसी कार्य से बाहर गए और प्रसूता वार्ड में उनकी पत्नी अकेली थी। तभी एक महिला ने खुद को वहां भर्ती मरीज का रिश्तेदार बताकर उससे बातचीत करने लगी। विश्वास में लेने के बाद आरोपी महिला मौके की तलाश में दिनभर लगी रही। तभी दोपहर एक बजे के समय जब बच्चे की मां बेड पर आराम कर रही थी, तभी आरोपी महिला नवजात बच्चे को कपड़े में लपेटकर वार्ड से बाहर निकल गयी। 


कुछ देर बाद बच्चे की मां जब बच्चे को दूध पिलाने के लिए उठी तो देखा की बच्चा गायब है। फिर वह चीख-चीख कर रोने लगी। उसके रोने की आवास सुनकर लोग इक्ट्ठा हो गये। परिजनों को बच्चे के गायब होने की सूचना मिली तब वो बच्चे को इधर-उधर खोजबीन करन लगे। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। इस बात की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी। जिसके मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें एक संदिग्ध महिला अस्पताल परिसर से बाहर जाती दिखाई दी। सुरक्षा कर्मियों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल गेट के पास महिला को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 


वही नवजात को सुरक्षित मां के पास ले जाया गया। बच्चा चोर महिला से जब पूछताछ की गयी तब उसने बताया कि संतान नहीं होने के कारण उसे पारिवारिक दबाव का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त बच्चा चोर की आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले के बाद  अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि अब वार्ड में सीमित प्रवेश, पहचान-पत्र आधारित पास सिस्टम और सीसीटीवी निगरानी को और सख्त किया जाएगा। 


इस मामले पर डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि पकड़ी गई महिला की पारिवारिक पृष्ठभूमि को खंगाला जा रहा है, यह पता लगाया जा रहा है कि कही बच्चा चोर गिरोह से इनका संबंध तो नहीं है। लोगों से वार्ड में अपने-अपने बच्चों का ख्याल रखने की अपील की है। वही अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात डीएसपी ने कही है। यह घटना एक बार फिर अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधन की मजबूती की जरूरत को उजागर करती है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट