ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

PMCH और IGIMS में संक्रमण जारी, 5 डॉक्टर और दो दर्जन मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव

PATNA : बिहार में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले पटना से सामने आ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के अंदर है। इन दोनों बड़े अस्पतालों में लगाता

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले पटना से सामने आ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के अंदर है। इन दोनों बड़े अस्पतालों में लगातार संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। पटना के पीएमसीएच और आईजीआईएमएस में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ हर दिन संक्रमित पाए जा रहे हैं। 


कोरोना के नए केस में आईजीआईएमएस के एक डॉक्टर और 3 मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है साथ ही साथ पीएमसीएच के चार डॉक्टरों एक हेल्थ मैनेजर समेत 21 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं। पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोनावायरस दस्त संक्रमण हुआ है। उधर पटना एम्स में भी एक मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यहां एक नर्स संक्रमित हुई हैं। बताया जा रहा है कि किसी मरीज के संपर्क में आने से नर्स को कोरोना हुआ है।


पटना के बड़े अस्पतालों के साथ-साथ पटना पुलिस के अंदर भी संक्रमण तेजी से फैला है। पटना जीआरपी में तैनात एक दारोगा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि खाजेकलां थाना के एक हवलदार और तीन सिपाही संक्रमित पाए गए हैं।

टैग्स