ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

आखिरकार अब टूटी नीतीश सरकार की नींद, PMCH में कोरोना टेस्ट के लिए ट्रायल शुरू

PATNA : बिहार में कोरेना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की नींद अब जाकर टूटी है. राज्य सरकार ने अब जांच केंद्रों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. पटना के पीएमसीएच और दरभंगा के डीएमसीए

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरेना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की नींद अब जाकर टूटी है. राज्य सरकार ने अब जांच केंद्रों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. पटना के पीएमसीएच और दरभंगा के डीएमसीएच में गुरुवार को इसका ट्रायल किया गया.

पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में नई मशीन लगाई गई है. गुरुवार को कोलकाता से आए इंजीनियरों के द्वारा मशीन की शुरुआत की गई और  कुछ डॉक्टरों को मशीन संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया.  शुक्रवार यानी आज से मशीन से जांच की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.  इस बाबत अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि मशीन आईसीएमआर द्वारा उपलब्ध कराई गई है वहीं जांच की आईवीआर पुणे से आ रही है .


वहीं दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी गुरुवार को ट्रायल किया गया. इस दौरान 24 नमूनों का ट्रायल रन किया गया इसकी रिपोर्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च नई दिल्ली को भेजी गई है. इस रिपोर्ट के तुरंत बाद नियमित रूप से जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों ने बताया कि भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी जांच केंद्र स्थापित करने का अनुरोध भारत सरकार से की गई है.


टैग्स