ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर बोली RJD, कहा ... तेजस्वी मय हो गई है सूबे की जनता, नहीं पड़ेगा कोई फर्क

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को बिहार दौरे पर आने वाले हैं। इसके अगले दिन आरजेडी की ओर से पटना के गांधी मैदान में महारैली भी होने वाली है। ऐसे में पीएम मोदी के दौरे क

PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर बोली RJD, कहा ... तेजस्वी मय हो गई है सूबे की जनता, नहीं पड़ेगा कोई फर्क
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को बिहार दौरे पर आने वाले हैं। इसके अगले दिन आरजेडी की ओर से पटना के गांधी मैदान में महारैली भी होने वाली है। ऐसे में पीएम मोदी के दौरे को लेकर आरजेडी के विधायक विधानसभा परिसर में भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि- किसी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाले हैं। 


भाई वीरेंद्र ने कहा कि - बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रधानमंत्री के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह बिहार है और यहां की जनता सब कुछ जानती है। बिहार की जनता तेजस्वी मय हो गई है और अब यहां किसी के आने से कोई फर्क नहीं आने वाला है। बिहार समाजवादियों का गढ़ रहा है। अब यहां की जनता ने बीजेपी को भगाने की बात कही है। इस बार बीजेपी मुक्त भारत बनेगा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। 


इसके अलावा राजद विधायक ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के सदस्य हैं। उनको बस चिंता है कि फिर से कैसे बिहार के मुख्यमंत्री बनें। वो रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। इनको बिहार के लिए तो कुछ करना नहीं है। ना ही बेरोजगार को रोजगार देने के विषय में सोचना है। केवल उनको पद चाहिए। अब जेडीयू नाम की अब कोई पार्टी रहने वाली नहीं है। 


वहीं, आईजीआईएमएस में परिजनों और डॉक्टरों में हुई मारपीट की घटना पर राजद विधायक ने कहा कि-  यह बात बीजेपी से पूछी जानी चाहिए कि महाजंगलराज का उदाहरण क्या है? यह महाजंगलराज है जहां बीजेपी के नेता पिस्तौल और बंदूक लेकर लहरा रहे हैं और डॉक्टर को धमकी दे रहे हैं,गालियां दे रहे हैं।  यही बीजेपी की तथाकथित सुशासन की सरकार है। मुख्यमंत्री को इस पर बयान देना चाहिए। आईजीआईएमएस जैसी जगह में डॉक्टर सुरक्षित नहीं हैं तो वह मरीज का इलाज कैसे करेगा?


उधर, दूसरी ओर आरा में आरजेडी विधायक किरण देवी के घर पर ईडी की छापेमारी हुई है। इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि ईडी हो या सीबीआई उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता है सब जानती है और यह सबलोग मेरे साथ हैं। अब जनता अच्छी तरह समझ चुकी है की ऐसा क्यों हो रहा है और अब उनपर अधिक भरोसा नहीं है।