ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा

आज से फ्री में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

PATNA : हम भारतीय मुफ़्त में मिलने वाली चीजों के प्रति हमेशा से आकर्षित रहे है. इस बात को रेलवे ने अच्छी तरह समझ कर एक अनूठा प्रयोग किया है. भारतीय रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : हम भारतीय मुफ़्त में मिलने वाली चीजों के प्रति हमेशा से आकर्षित रहे है. इस बात को रेलवे ने अच्छी तरह समझ कर एक अनूठा प्रयोग किया है. भारतीय रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर एक ऐसी मशीन लगाई है जो लोगों को फ्री में प्लेटफार्म टिकट दे रही है. हो गये ना हैरान.


दरअसल दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर रेलवे ने एक ऐसी मशीन लगाई है जिसके सामने खड़े हो कर आपको 180 सेकंड में 30 बार दंड बैठक करना होगा. यदि आप इस समय अवधि में 30 बार दंड बैठक करने में कामयाब रहे तो ये मशीन आपको फ्री में प्लेटफार्म टिकट देगी. मशीन के सामने दो फुटप्रिंट बने हुए है उसपर खड़े हो कर दंड बैठक करने पर मशीन में लगे सेंसर आपकी गतिविधी को रिकॉर्ड कर के 10 रुपय का प्लेटफार्म टिकट आपको फ्री में दे देगा. 




इस मशीन के वीडियो को रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर शेयर किया है . ये वीडियो सोशल मीडिया पे काफी वायरल हो रहा है. इस मशीन को 'फिट इंडिया दंड बैठक मशीन' नाम दिया गया है. कुछ दिन पहले भी रेलवे ने बेकार पड़ी ट्रेन के पुराने डिब्बों का इस्तेमाल कर मैसूर में क्लासरूम और दानापुर स्टेशन पर स्टाफ कैंटीन बनाया था.