ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत, राज्य में 38 हजार के पार पहुंची टेस्टिंग

PATNA : बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद बढ़कर 349 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कुल 2252 मरीज ठीक हुए हैं और टेस्टिंग का आंकड़ा भी 38 हजार के ऊपर चला गया है। 


पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 38215 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है। इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 687154 जा पहुंचा है। बिहार में अब तक 40760 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेशियो 65.71 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 20921 एक्टिव केस मौजूद हैं।


पटना में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 5 लोगों की मौत हुई है। पटना में मौत का आंकड़ा अब 54 जा पहुंचा है जबकि भागलपुर में 30 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। गया में अब तक कोरोना से 23, भोजपुर में 13, दरभंगा में 10, बेगूसराय में 10 मुंगेर में 17, मुजफ्फरपुर में 13, नालंदा में 20, पश्चिम चंपारण में 10, पूर्वी चंपारण में 13, रोहतास में 22, समस्तीपुर में 12, सारण में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अन्य जिलों की बात करें तो वैशाली में 8, सुपौल में 2, सिवान में 8, सीतामढ़ी में 4, शिवहर में 1, शेखपुरा में 2, सहरसा में एक पूर्णिया में 4, नवादा में 7, मधुबनी में 2, मधेपुरा में 2, लखीसराय में 4, किशनगंज में 4, खगड़िया में 5, कटिहार में 3, कैमूर में 7, जहानाबाद में 5, जमुई में एक गोपालगंज में 1, बक्सर में 4, बांका में 2 औरंगाबाद में 4, अरवल में 3 और अररिया में 7 लोगों की मौत अब तक कोरोना वायरस से हुई है।

टैग्स