ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Corona Alert : 24 घंटे में दोगुने बढ़े मरीज, पटना में 83 नए संक्रमित

PATNA : अगर आप कोरोना को लेकर लापरवाह हो चुके हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। बिहार में लगातार कोरोना संक्रमित हो की तादाद में इजाफा हो रहा है और पटना में संक्रमितों के मिलने की त

Bihar Corona Alert : 24 घंटे में दोगुने बढ़े मरीज, पटना में 83 नए संक्रमित
Editor
2 मिनट

PATNA : अगर आप कोरोना को लेकर लापरवाह हो चुके हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। बिहार में लगातार कोरोना संक्रमित हो की तादाद में इजाफा हो रहा है और पटना में संक्रमितों के मिलने की तादाद एक बार फिर से बढ़ गई है। चार महीने 17 दिन बाद एक बार फिर पटना में कोरोना विस्फोट हुआ है। पटना में बुधवार को पीएमसीएच के तीन डॉक्टर समेत कुल 83 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं राज्य में 126 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में पटना में कोरोना का ग्राफ दोगुना हो गया है, मंगलवार को 39 संक्रमित मिले थे। इससे पहले पांच फरवरी को 129 संक्रमित मिले थे। जबकि छह फरवरी को 44 और चार फरवरी को 86 संक्रमित मिले थे। इस वर्ष सबसे ज्यादा संक्रमित 11 जनवरी को 2018 मिले थे। 


पटना के पीएमसीएच के संक्रमितों में एक सीनियर डॉक्टर और दो जूनियर महिला डॉक्टर शामिल हैं। बुधवार को एक ही परिवार और मोहल्ले के कई संक्रमित मिले हैं। गांधीनगर में एक ही परिवार के तीन, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में तीन, बिहटा में पांच, दानापुर में पांच, संदलपुर के तीन, सिपारा के दो, कंकड़बाग के चार, शेखपुरा के दो लोग संक्रमित मिले। अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 258 पर पहुंच गई है।


इधर इंग्लैंड से लौटा युवक संक्रमित मिला है। बुधवार को एजी कॉलोनी के एक 38 वर्षीय संक्रमित का इंग्लैंड से ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आया है। संक्रमित युवक होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी जिनोम सिक्वेंसिंग भी करा सकती है।