ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

PHED मुख्यालय भवन निर्माण की समीक्षा: मंत्री के निर्देश पर विशेष टास्क फ़ोर्स गठित

पटना में निर्माणाधीन PHED मुख्यालय भवन का मंत्री संजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। 83 करोड़ की परियोजना पर गुणवत्ता व समयसीमा सुनिश्चित करने के लिए विशेष टास्क फ़ोर्स गठित की गई है, जो दैनिक प्रगति और तकनीकी मानकों की निगरानी करेगी।

बिहार
अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने आज पटना स्थित नव-निर्माणाधीन लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मुख्यालय भवन का स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल, विशेष सचिव संजीव कुमार, अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव नित्यानंद प्रसाद समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


निरीक्षण के दौरान 83 करोड़ 24 लाख की लागत से निर्माणाधीन इस भवन के सभी घटको की तकनीकी गुणवत्ता की विस्तृत जाँच सुनिश्चित करने का निर्देश मंत्री द्वारा दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भवन की भविष्यगत आवश्यकताओं और विभागीय उपयोग को ध्यान में रखते हुए निर्माण के हर चरण में निर्धारित मानकों का पालन किया जाए। 


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भवन की मजबूती और दीर्घायु सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। मंत्री के निर्देशानुसार परियोजना की सतत निगरानी के लिए विभाग ने एक विशेष टास्क टीम बनाने का निर्णय लिया है, जो निर्माण कार्य की दैनिक प्रगति की समीक्षा करेगा। साथ ही, संवेदक को साप्ताहिक कार्य योजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, जिससे कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे।


निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने यह भी बताया कि विभाग प्रदेशभर में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के तहत क्षेत्रीय, अंचल, प्रमंडल तथा अवर-प्रमंडलीय कार्यालय भवनों एवं जल-जाँच प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है। इससे विभागीय कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आम जनता को अधिक सुव्यवस्थित एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

PHED मुख्यालय भवन निर्माण की समीक्षा: मंत्री के निर्देश पर विशेष टास्क फ़ोर्स गठित

टैग्स