ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलवाने के लिए सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, पटना से जुड़े तार

PATNA : मुंबई की साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो पेट्रोल पंप और रसोई गैस की एजेंसी दिलाने के लिए अब तक 10 हजार लोगों को चूना लगा चुका है. एक अनुमान के मुताबिक इस गिरोह ने अब त

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलवाने के लिए सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, पटना से जुड़े तार
Anamika
3 मिनट

PATNA : मुंबई की साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो पेट्रोल पंप और रसोई गैस की एजेंसी दिलाने के लिए अब तक 10 हजार लोगों को चूना लगा चुका है. एक अनुमान के मुताबिक इस गिरोह ने अब तक लोगों को 10 करोड़ की चपत लगाई है. हैरत की बात यह है कि इस गिरोह का तार पटना से जुड़ा है. पटना में रहकर साइबर अपराधियों ने पेट्रोल पंप, एलपीजी एजेंसी देने की फर्जी वेबसाइट बनाई और मुंबई समेत देश के करीब 10 हजार लोगों को 10 करोड़ की चपत लगाई. इस मामले में मुंबई की साइबर पुलिस ने एक  प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया.

जिस शख्स ने मुंबई साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, उससे साढे तीन लाख की ठगी की गई थी. मुंबई की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने इन वेबसाइट की जांच शुरू की और उसके बाद आईपी ऐड्रेस के आधार पर 3 दिन पहले पटना में छापेमारी कर एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पटना के अलग-अलग इलाके से इन सभी की गिरफ्तारी की गई है. अपराधियों में एक आईटी इंजीनियर जबकि तीन ग्रेजुएट और दो इंटर पास लोग शामिल है. इनलोगों के पास से पुलिस ने एक लाख नगद, लैपटॉप और 6 मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस इन सभी को अपने साथ ले गई है.

पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक उन्हें इस मामले में मुंबई पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मुंबई पुलिस ऑपरेशन कर यहां से चलती बनी है. जुलाई 2018 से यह पूरा गिरोह फर्जीवाड़े में लगा हुआ था. पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर कई लोगों से यह ऑनलाइन आवेदन कराते थे और फर्जी वेबसाइट के जरिए उनसे पेमेंट लिया जाता था. मुंबई पुलिस यह मान कर चल रही है कि इस पूरे गिरोह का नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है.