ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पेट्रोल पंप मालिक आज नहीं उठाएंगे तेल, नुकसान पर बोले- सरकार को करनी होगी भरपाई

PATNA: खबर पटना से आ रही है, जहां बीते दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमत घटने की वजह से हुए नुकसान की भरपाई और डीलर कमीशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी सहित बिहार के

पेट्रोल पंप मालिक आज नहीं उठाएंगे तेल, नुकसान पर बोले- सरकार को करनी होगी भरपाई
Desk
2 मिनट

PATNA: खबर पटना से आ रही है, जहां बीते दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमत घटने की वजह से हुए नुकसान की भरपाई और डीलर कमीशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी सहित बिहार के 3000 पेट्रोल पंप मालिक तेल का उठाव नहीं करेंगे। इसी दौरान पेट्रोल-डीजल की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में जारी रहेगी। 


बिहार पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक दिन के आंदोलन से में लगभग 108 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल का उठाव नहीं किया जाएगा। जबकि बिहार में हर दिन 750 टैंकर पेट्रोल-डीजल का उठाव होता है। पटना के सिपारा में दो, बिहटा और मुजफ्फरपुर में एक-एक डिपो है। जबकि वहीं, बरौनी में एक रिफाइनरी भी है। और यहां  पेट्रोल-डीजल का उठाव 31 मई को ठप रहेगा। 


बता दें कि डीलर्स एसोसिएशन सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि सरकार पेट्रोल-डीजल का कीमत धीरे-धीरे बढ़ा रही थी वहीं अब अचानक 9-10 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया गया। इससे एक दिन में औसतन 12-15 लाख का घाटा हो रहा है। इसकी भरपाई सरकार को करनी होगी। 5 साल से डीलर कमीशन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह आंदोलन सांकेतिक है और अगर सरकार इसपर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं देती है तो नो परचेज नो सेल बस आंदोलन होगा। जिससे फिर आम लोगो को भी परेशानी होगी। 

टैग्स