ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ टांगे पर निकले पप्पू, कांग्रेस की साइकिल को कर दिया पंचर

PATNA : देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया. कांग्रेस के इस प्रदर्शन के समानांतर पप्पू यादव पटना में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया. कांग्रेस के इस प्रदर्शन के समानांतर पप्पू यादव पटना में प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर पड़े. तांगे पर सवार होकर पप्पू ने जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पटना की सड़कों पर प्रदर्शन किया. चंद घंटे पहले तक कांग्रेस के नेता जिस इलाके में साइकिल चला रहे थे, थोड़ी देर बाद पप्पू उन्ही सड़कों पर टंगा चलाते नजर आये.


पप्पू यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर विरोधियों की बजाय विपक्षी खेमे में बैठे कांग्रेस को अपनी ताकत का एहसास करा दिया. विधानसभा चुनाव के पहले पप्पू का यात्रा पॉलिटिकल एडजस्टमेंट के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पप्पू यादव महागठबंधन या फिर कांग्रेस के साथ गठबंधन वाले धड़े में अपनी पार्टी को फिट बैठाना चाहते हैं. ऐसा सियासी जानकारों का मानना है.




बिहार में कांग्रेस की हालत क्या है, यह किसी से छिपी नहीं है. लिहाजा पप्पू ने पटना की सड़कों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ अपना दम दिखाते हुए कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं को भी मैसेज डाला है. पप्पू यादव ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला. पप्पू यादव ने नीतीश सरकार से यह मांग भी रख डाली कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट लाने के लिए टैक्स में रियायत दें.