ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पेट्रोल-डीज़ल के बाद अब पटना में CNG भी हुई महंगी, आम आदमी पर बढ़ा किराये का बोझ

PATNA : आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. खाने पीने के सामान के साथ अब सफ़र भी महंगा होने वाला है. पटना में पेट्रोल, डीजल और घरेलू व्यावसायिक गैस की कीमतें बढ़ने के ब

पेट्रोल-डीज़ल के बाद अब पटना में CNG भी हुई महंगी, आम आदमी पर बढ़ा किराये का बोझ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. खाने पीने के सामान के साथ अब सफ़र भी महंगा होने वाला है. पटना में पेट्रोल, डीजल और घरेलू व्यावसायिक गैस की कीमतें बढ़ने के बाद अब सीएनजी और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है. सीएनजी की कीमत बढ़ने से यात्रियों को ढोने वाले ऑटो, कैब, टैक्सी आदि के गैस लागत बढ़ गई है. इस वजह से ऑटो और टैक्सी वालों ने किराया बढ़ा दिया है.


सीएनजी में तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं पीएनजी की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 69.96 रुपये प्रति किलो मिलने वाले सीएनजी की नई कीमत एक अप्रैल से 72.96 रुपये हो गई है. 37:87 रुपये प्रति एससीएम मिलने वाला पीएनजी की नई दर 39.87 रुपये प्रति एससीएम हो गया है. पटना में डीजल चलित ऑटो के बंद होने के बाद सीएनजी की खपत में वृद्धि हुई है.


सीएनजी की कीमत बढ़ने से यात्रियों को ढोने वाले ऑटो, कैब, टैक्सी आदि के गैस लागत बढ़ गई है. इस वजह से ऑटो और टैक्सी वालों ने किराया बढ़ा दिया है. वहीं पीएनजी की कीमत बढ़ने से राजधानी में इसकी सेवा लेने वाले परिवारों के बजट पर बोझ बढ़ गया है. 


इसके अलावा पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के साथ अब ओला-ऊबर से सफर करना भी महंगा हो गया है. ओला-ऊबर जैसी कैब कंपनियों ने 15-20 प्रतिशत किराया बढ़ा दिया है.

टैग्स