ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

PDA में शामिल हुई इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, पप्पू यादव बोले- बिहार सरकार ने चुनाव आयोग को धोखे में रखा

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की उपस्थिति में को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की बिहार यूनिट प्रगतिशील डेमोक्रेटिक अलायंस (PDA) में शा

PDA में शामिल हुई इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, पप्पू यादव बोले- बिहार सरकार ने चुनाव आयोग को धोखे में रखा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की उपस्थिति में को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की बिहार यूनिट प्रगतिशील डेमोक्रेटिक अलायंस (PDA) में शामिल हुई.  इस मौके पर यादव ने उम्मीद जतायी कि बिहार को बचाने के लिए उपेन्द्र कुशवाहा भी पीडीए में शामिल होंगे. साथी ही उन्होंने डा. प्रकाश अंबेडकर से भी सांप्रदायिक विचारधारा से लड़ने में सहयोग मांगा.


पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर चुनाव आयोग से बहुत सारी बातें छिपाने का आरोप लगाया.  उन्होंने कहा कि 16 जिलों के दो हजार बूथों पर पानी रहने की रिपोर्ट है. अगर वहां पानी सूख भी जाए तो इतना कीचड़ रहेगा कि वोट देना मुश्किल होगा. पानी से घिरे बूथों का जिलावार विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि इस कारण बीस लाख से अधिक वोटर वोट देने से वंचित हो सकते हैं.


पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसी खराब व्यवस्था की है कि इस कारण दो करोड़ बुजुर्ग और विकलांग वोट देने में परेशानी का सामना करेंगे. उन्होंने पूछा कि दो करोड़ लोग वोट नहीं देंगे तो लोकतंत्र कैसे बचेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की कोशिश है कि किसी तरह केयरटेकर बनें रहें और राष्ट्रपति शासन नहीं लागू हो. 'जाप' अध्यक्ष और पीडीए के संयोजक ने कहा कि उनका गठबंधन इस मामले को चुनाव आयोग के साथ मिलकर उठाएगा.


अपनी पार्टी आईयूएमएल के पीडए में शामिल होने की पुष्टि करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नईम अख्तर ने कहा कि बिहार में 30 सालों तक दो सरकारों ने जनता के साथ खिलवाड़ किया है. पीडीए इसका जवाब देगा.  इस मौके पर अखलाक अहमद (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष), एजाज अहमद( राष्ट्रीय प्रधान महासचिव), राजेश रंजन पप्पू (राष्ट्रीय महासचिव) प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश लालू उपस्थित थे.