ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

प्याज की बढ़ी कीमत से राहत की उम्मीद नहीं, अभी आयात के करार पर अटकी है केंद्र सरकार

PATNA: प्याज की बढ़ी कीमत से देश के लोग परेशान हैं. लेकिन फिलहाल इसको लेकर कोई राहत की खबर नहीं है. क्योंकि केंद्र सरकार प्याज अभी आयात ही कर रही है. जिसके कारण प्याज अभी तक म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: प्याज की बढ़ी कीमत से देश के लोग परेशान हैं. लेकिन फिलहाल इसको लेकर कोई राहत की खबर नहीं है. क्योंकि केंद्र सरकार प्याज अभी आयात ही कर रही है. जिसके कारण प्याज अभी तक मार्केट में नहीं आया है. जिससे महंगे रेट पर ही लोगों को प्याज खरीदना होगा. 

प्याज आयात को लेकर करार

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट किया कि ‘’ बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर नियंत्रण हेतु सरकार ने अतिरिक्त 12600 टन प्याज के आयात का करार किया है. अबतक 30 हजार टन प्याज आयात का करार हो चुका है. नये करार के तहत प्याज की खेप 27 दिसंबर से मिलने लगेगी. साथ ही 5-5 हजार टन के तीन और टेंडर दिए जा रहे हैं.''

जमाखोरों पर कार्रवाई को लेकर कई राज्यों के सीएम को लिखा पत्र

रामविलास पासवान कई राज्यों के सीएम को पत्र भी लिखें हैं. पासवान ने इसके बारे में ट्वीट किया कि ‘’ मैंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर जमाखोरों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से अभियान चलाने को कहा है ताकि बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़े और भंडारण सीमा का कड़ाई से पालन हो सके. साथ ही आयातित प्याज की खेप 15 दिसंबर से बाजारों में पहुंचने लगेगी जिससे कीमतें कम होंगी.’’ बता दें कि प्याज की कीमत पटना 100 रुपए तो देश के कई हिस्सों में 200 रुपए किलो बिक रहा है. जिससे लोग परेशान हैं.