ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

बेपटरी हुई पटना-जयनगर इंटरसिटी, बाल-बाल बचे यात्री, टला बड़ा हादसा

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटना से जयनगर आ रही इंटरसिटी ट्रेन की एक बोगी स्टेशन पहुंचने से पहले जयनगर में पटरी से उतर गई. बताया जा रहा है कि ट्रैक पर एक सा

बेपटरी हुई पटना-जयनगर इंटरसिटी, बाल-बाल बचे यात्री, टला बड़ा हादसा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटना से जयनगर आ रही इंटरसिटी ट्रेन की एक बोगी स्टेशन पहुंचने से पहले जयनगर में पटरी से उतर गई. बताया जा रहा है कि ट्रैक पर एक सांड आ गया जिस वजह से यह हादसा हुआ. हालांकि अभी तक यात्रियों के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है. 


वहीं सूचना मिलते ही रेलवे के बैगन एण्ड कैरेज केसीडब्ल्यू एस राम कुमार राय के नेतृत्व में रेलकर्मी बोगी को पटरी पर चढ़ाने में जुट गये थे. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन शहर के शहीद चौक के निकट गुमती नम्बर 39 से गुजरने वाली थी. तभी अचानक पटरी के बीच एक सांड आ गया. वहीं ट्रेन की चपेट में आ जाने से सांड की कटकर मौत हो गयी. 


हादसे में इंजन से दूसरी बोगी पटरी से उतर गयी. स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक ने बताया कि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. ट्रेन रूट भी क्लीयर कर दिया गया है. जल्द से जल्द आवागमन सुचारू रूप से बहाल कराने में रेलकर्मी जुटे हुए हैं. 

टैग्स