ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

पटना: पति के नहीं नहाने और ब्रश नहीं करने से तंग आ गई पत्नी को मिल गई छुट्टी

PATNA : बदबूदार पति से तंग आ गई पत्नी को आखिरकार तलाक मिल ही गया. बिहार राज्य महिला आयोग कार्यालय में मंगलवार को पति-पत्नी दोनों पक्षों की उपस्थिती में सुनवाई की गई, जिसके बाद

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बदबूदार पति से तंग आ गई पत्नी को आखिरकार तलाक मिल ही गया. बिहार राज्य महिला आयोग कार्यालय में मंगलवार को पति-पत्नी दोनों पक्षों की उपस्थिती में सुनवाई की गई, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से अगल होने का फैसला लिया. 

वैशाली की रहने वाली सोनी से जब पूछा गया कि वह क्या चाहती है तो उसने तलाक की मांग की. जिसके बाद लड़के पक्ष ने शादी के दौरान लिया गया सारा समान और सोने की चेन लौटा दिया और पति ने भी अलग होने की सहमती दे दी. 

पटना: पति के नहीं नहाने और ब्रश नहीं करने से तंग आ गई पत्नी को मिल गई छुट्टी

बता दें कि 8 जनवरी को यह मामला महिला आयोग पहुंचा था. जहां पति की गंदी आदतों से तंग होकर पत्नी ने तलाक की अर्जी दी थी. पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसका पति ना ही नहाता है और ना ही रोज ब्रश करता है. पत्नी के मुताबिक ब्रश नहीं करने के कारण पति के मुंह से हमेशा बदबू आती है. पत्नी ने बताया था कि हर रोज नहाने की बजाय वो 10-10 दिनों में एक बार नहाता है. वैशाली के देसरी नया गांव की रहने वाली सोनी की शादी साल 2017 में वैशाली जिले के ही रहने वाले मनीष राम के साथ हुई थी. पत्नी ने महिला आयोग को बताया कि उसने अपने पति को कई बार गंदी आदतों को बदलने की गुजारिश की, लेकिन वो नहीं माना. थक-हार कर उसने तलाक की अर्जी दी.