ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

BIHAR NEWS: पत्नी के रहते दारोगा ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी बोली - धमकी देकर घर से भगाया

PATNA : बिहार में आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर निकल कर सामने आती रहती है। जिससे की सूबे की चर्चा हर तरफ होने लगे और इस घटना की भी जिक्र किया जाए। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना से स

BIHAR NEWS: पत्नी के रहते दारोगा ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी बोली - धमकी देकर घर से भगाया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर निकल कर सामने आती रहती है। जिससे की सूबे की चर्चा हर तरफ होने लगे और इस घटना की भी जिक्र किया जाए। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना से सामने आया है। जहां पत्नी और बच्चों के रहते बिहार पुलिस के वर्ष 2009 बैच के एक दारोगा ने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी ने इसकार विरोध किया तो दारोगा उसे डरा-धमकाकर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने दारोगा के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।आरोपित दारोगा का नाम विनय भूषण है। कुछ वर्ष पूर्व तक वह नालंदा जिले में पदस्थापित था।


जानकारी के अनुसार, दारोगा की शादी वर्ष 2002 में एक जुलाई को नीलू देवी के साथ हुई थी। दंपती को बच्चे भी हैं। आरोपों की मानें तो शादी के कुछ दिनों बाद वह अक्सर पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट करता था। बीते वर्ष 2018 में दारोगा विनय भूषण का तबादला नालंदा जिले में हो गया था। उसके व्यवहार को देखकर जब पत्नी को शक हुआ तो वह दारोगा के नालंदा के दीपनगर स्थित किराये के मकान में पहुंच गई। वहां पता चला कि दारोगा ने दूसरी शादी कर ली है और उसे एक बच्ची भी है। पहली पत्नी को डरा-धमका कर भगा दिया इसके बाद दारोगा ने पहली पत्नी को धमकी दी और उसे भगा दिया। पीड़ित महिला पटना स्थित घर में रहती है।


महिला का आरोप है कि उनके पति ने बच्चों की पढ़ाई का खर्च देना भी बंद कर दिया है। वर्ष 2009 में दारोगा पद पर चयन होने के बाद विनय पटना से बाहर चले गये। जबकि बच्चों की पढ़ाई की खातिर उन्होंने अपनी पत्नी को यहीं रहने को कहा। इसी दौरान दारोगा ने दूसरी शादी कर ली। इधर, बीते 23 सितंबर को केस दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।