ब्रेकिंग
Bihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांगBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग

पटना जू में बनेगा बिहार का पहला ट्री टॉप वॉक-वे, जंगल जैसे रोमांच के लिए हो जाएं तैयार

Patna Zoo: पटना जू में बिहार का पहला ट्री टॉप वॉक-वे बनाया जाएगा। दिसंबर तक तैयार होने वाली इस परियोजना से पर्यटकों को पेड़ों के बीच जंगल जैसा रोमांच और प्रकृति का अनोखा अनुभव मिलेगा।

Patna Zoo News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Zoo: राजधानी पटना के चिड़ियाघर में जल्द ही राज्य का पहला ट्री टॉप वॉक-वे बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से लोगों को एडवेंचर और प्रकृति का अनोखा अनुभव मिलेगा। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस वॉक-वे के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, दिल्ली को एनओसी प्रस्ताव भेजा गया है।


जू प्रशासन के अनुसार जून तक अनुमति मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद जुलाई से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है। इसके तैयार होने के बाद पर्यटक हरियाली के बीच जंगल जैसा रोमांच महसूस कर सकेंगे।


यह ट्री टॉप वॉक-वे करीब 100 मीटर लंबा, 16 फीट चौड़ा और जमीन से लगभग 15 फीट ऊंचाई पर बनाया जाएगा। पेड़ों के बीच बने इस रास्ते पर चलते हुए लोगों को प्रकृति के बेहद करीब होने का अनुभव मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में भी मदद करेगी।


पटना जू का यह वॉक-वे सिंगापुर के प्रसिद्ध ट्री टॉप वॉक की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसे जू के गेट नंबर 1 और 2 के पास बनाया जाएगा, ताकि पर्यटक आसानी से वहां तक पहुंच सकें।


जू प्रशासन के मुताबिक, इस वॉक-वे के टिकट शुल्क को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। जू सोसाइटी और पर्यावरण विभाग निर्माण पूरा होने के बाद शुल्क तय करेंगे। मॉर्निंग वॉक करने वालों को भी इसका उपयोग करने के लिए अलग शुल्क देना पड़ सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता