ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Patna Zoo : पटना चिड़ियाघर में अब सैर करने के लिए मिलेगी साइकिल, पर्यटक आसानी से कर सकेंगे पशु -पक्षियों का दीदार

Patna Zoo : बिहार की पटना में यदि आप जू घुमने जा रहे हैं और पैदल चलने से परहेज करना चाहते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकती है। इसकी वजह यह है कि पटना जू में अब सैर करने के लिए साइकिल मिलेगी।

Patna Zoo
Patna Zoo
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Patna Zoo : बिहार की पटना में यदि आप जू घुमने जा रहे हैं और पैदल चलने से परहेज करना चाहते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकती है। इसकी वजह यह है कि पटना जू में अब सैर करने के लिए साइकिल मिलेगी। इससे अब लोगों को पैदल जू में सफ़र नहीं करना होगा और हरे -भरे माहौल में साईकिल चलाने का भी मौज ले सकेंगे। 


पटना जू में अब बड़े शहर के तर्ज पर जैविक उद्यान विजिटर को सैर करने के लिए साइकिल भाड़े पर दी जाएगी। इसमें युवा, वयस्क और सीनियर सिटीजन विजिटर के लिए अलग-अलग साइकिल होगी। विजीटर्स साइकिल की सवारी करके बाघ, शेर, तेंदुआ, हाथी और स्मॉल कैट, ब्लैक पैंथर, मोर सहित विभिन्न जानवरों और पक्षियों का दीदार कर सकेंगे। 


वहीं, इसके लिए जू प्रशासन की तरफ से एक और दो नंबर गेट से करीब 3,000 मीटर लंबा ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। वन विभाग के सचिव बंदना प्रेयसी ने कहा कि, दूसरे शहरों के पर्यटकों के तर्ज पर दर्शकों को पटना जू में भी साइकिल सुविधा देने की तैयारी चल रही है। ऐसे में जल्दी लोग साइकिल से जू की सैर करेंगे। बहुत जल्द पटना जू में भी विजीटर्स को भाड़े पर साइकिल उपलब्ध होगी, जिससे वह आसानी से जू का सैर कर पाएंगे। 


मालूम हो कि सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक विजिटर साइकिल से सैर कर सकेंगे। लोगों कि सुविधा के लिए दोनों गेट पर साइकिल स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। एक साथ 15-20 साइकिल पार्क कि जाएगी। स्टैंड में ही टिकट काउंटर होगा। लेकिन, समस्या वाली बात यही है कि यदि सभी साइकिल बीजी है तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।  हालांकि लोगों को एडवांस टिकट मिल सकेगा।