ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना के महिला कॉलेजों में लगेगा पिंक बस पास कैंप, छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत

BSRTC की पहल से अब पटना के महिला कॉलेजों में पिंक बस मासिक पास बनवाने की सुविधा मिलेगी। छात्राएं और कामकाजी महिलाएं कॉलेज कैंपस में ही पास बनवा सकेंगी। शुल्क 450 से 550 रुपये तक तय किया गया है।

BIHAR
BSRTC की नई पहल
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में महिलाओं के लिए संचालित आठ पिंक बसों की सुविधा को और सुलभ बनाने के लिए बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही राजधानी के सभी महिला कॉलेजों में पिंक बस के मासिक पास बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। इसके लिए पटना वीमेंस कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज आदि को चिन्हित किया गया है।


बुधवार को निगम की ओर से पटना जू के पास एक दिवसीय कैंप लगाया गया। इस कैंप में करीब पांच दर्जन से अधिक छात्राओं, कामकजी महिलाओं और अभिभावकों ने मासिक पास की जानकारी ली। इनकम टैक्स कार्यालय में काम करने वाले मनोज कुमार ने अपनी बेटी के कोचिंग आने-जाने के लिए पास बनवाने के प्रक्रिया की जानकारी ली। महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और कॉलेज-कोचिंग की छात्राओं ने भी इसमें खासी रुचि दिखाई।


मासिक पास बनवाने की प्रक्रिया

पिंक बस का मासिक पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बनवाने की सुविधा है। ऑनलाइन पास बनवाने के लिए ‘चलो मोबाइल एप’ के जरिये आवेदन करना होगा। इसमें कामकाजी महिलाओं को आधार कार्ड और फोटो, जबकि छात्राओं को आधार कार्ड एवं फोटो के साथ कॉलेज आईडी कार्ड को अपलोड करना होगा। ऑनलाइन पास एक दिन में निर्गत कर दिया जाएगा। ऑफलाइन पास हाथों हाथ दे दिया जाएगा, जिसके लिए अतिरिक्त 20 रुपए का भुगतान करना होगा। कामकाजी महिलाओं को पास बनवाने पर 550 रुपये और छात्राओं को 450 रुपये का भुगतान करना होगा।