ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Patna News: पटना में पार्षदों ने जेडीयू कार्यालय को घेरा, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश को चेताया

Patna News: पटना में सैकड़ों वार्ड पार्षदों ने जेडीयू कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो बिहार विधानसभा चुनाव में सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में सोमवार को सैकड़ों वार्ड पार्षद सड़क पर उतर गए और मौजूदा एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड पार्षदों को आरोप है कि सरकार ने उनके सभी अधिकारों की छीनकर पंगु बना दिया है और वह लोगो की समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। वार्ड पार्षदों ने कहा है कि सरकार ने अगर उनकी मांगों को नहीं सुना तो आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


दऱअसल, बिहार के वार्ड पार्षद सोमवार को पैदल मार्च पर निकले हैं। इसमें हजारों की संख्या में पूरे बिहार के विभिन्न नगर पालिका से पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद पटना में एकत्रित हुए हैं। इसके बाद सभी पार्षद दरोगा राय पथ से निकल गए हैं। पार्षदों की मांग है कि मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव पहले की तरह पार्षद करें। वहीं, वेतनमान को 2500 से 10000 किया जाए।


नाराज पार्षदों ने जेडीयू दफ्तार का घेराव कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड पार्षदों का कहना था कि हम मांग करने पटना नहीं पहुंचे हैं बल्कि सरकार को चेतावनी देने के लिए आए हैं। सरकार अगर नहीं सचेत होती है तो पूरे बिहार में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हमलोग 8 हजार पार्षद है और 80 लाख वोट के मालिक हैं। पूरे बिहार में 12 फीसदी वोट कराते हैं।


उनका कहना था कि सरकार अगर हमारी बातों को नहीं सुनती है तो सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। उनका कहना था कि अगर सरकार ने हमें वित्तीय पावर नहीं दिया तो इस सरकार की विदाई करा देंगे। नीतीश कुमार पब्लिक के द्वारा अपना चुनाव करा कर देखें, पता चल जाएगा कि कितना पानी में हैं। 


गुस्साए पार्षदों का कहना था कि मुख्यमंत्री को विधायक चुनेगा, प्रधानमंत्री को सांसद चुनेगा और हमलोग मेयर को चुनते थे तो हमलोगों का सुनता था लेकिन आज हमलोग नल की टोटी तक नही लगा सकते हैं। आज के डेट में हमलोग जनता के लिए कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। जनता जवाब मांग रही है और गाली दे रही है तो हमलोग क्या जवाब दें? 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता