ब्रेकिंग
Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर✦Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम✦ Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर✦Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम

Bihar News : फर्जी डिग्री से मिली नौकरी अब खतरे में! पटना यूनिवर्सिटी में बड़ा एक्शन, सहायक प्राध्यापक बर्खास्त

पटना यूनिवर्सिटी में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें सहायक प्राध्यापक विवेक कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि प्रस्तुत प्रमाणपत्र ही फर्जी था, जिसके बाद विश्वविद्

Bihar News : फर्जी डिग्री से मिली नौकरी अब खतरे में! पटना यूनिवर्सिटी में बड़ा एक्शन, सहायक प्राध्यापक बर्खास्त
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : पटना विश्वविद्यालय में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्त हुए सहायक प्राध्यापक विवेक कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके वेतन भुगतान को भी विधिसम्मत निर्णय आने तक स्थगित रखने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है, जबकि कई अन्य नियुक्तियों की भी जांच शुरू हो गई है।


विश्वविद्यालय की कुलसचिव शालिनी के अनुसार, विवेक कुमार की नियुक्ति भूगोल विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर की गई थी। नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किए गए अनुभव प्रमाणपत्र की सत्यता की जांच दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव से कराई गई थी। जांच में संबंधित विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि प्रस्तुत अनुभव प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है।


जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार ने पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महाविद्यालय, रूद्रपुर देवरिया का अनुभव प्रमाणपत्र जमा किया था। जांच में यह भी सामने आया कि जिस कॉलेज का नाम प्रमाणपत्र में दिया गया है, वहां भूगोल विषय की पढ़ाई ही नहीं होती है। इसी आधार पर प्रमाणपत्र की वैधता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


जांच रिपोर्ट में यह भी उजागर हुआ है कि कॉलेज के लेटर पैड का दुरुपयोग कर फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र तैयार किया गया था। इस खुलासे के बाद पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सेवा से हटाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही पूरी जांच रिपोर्ट राज्य के उच्च शिक्षा निदेशक और लोकभवन को भेज दी गई है।


विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, विवेक कुमार इस मामले में अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं और संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रशासन उनके खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के तहत कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी कर रहा है।


इस कार्रवाई के बाद पटना विश्वविद्यालय सहित राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में भी नियुक्तियों की जांच तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में भी इसी तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनकी जांच चल रही है। वहीं, बीआरएबीयू में 70 से अधिक प्रोफेसरों की नियुक्तियों में भी अनियमितता की बात पहले सामने आई थी।


राज्य भर में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर हुई नियुक्तियों को लेकर शिक्षा विभाग सख्त रुख अपना रहा है। पटना विश्वविद्यालय की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसके बाद अन्य मामलों में भी कार्रवाई की संभावना तेज हो गई है।