ब्रेकिंग
Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

पटना में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों का हंगामा, वेतन बढ़ाने और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर काम किया ठप

पटना के दनियावां स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों ने वेतन वृद्धि और न्यूनतम मजदूरी लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा मचाया। सैकड़ों मजदूरों ने काम ठप कर प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाया।

बिहार न्यूज
प्रबंधन पर शोषण का आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के दनियावां स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (पाटलिपुत्र सीमेंट वर्क्स) में बुधवार को मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर फैक्ट्री के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया।


मजदूरों की मुख्य मांग केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी लागू करने और वेतन में बढ़ोतरी की है। सीमेंट फैक्ट्री में का करने वाले मजदूरों का कहना है कि जितना वेतन मिल रहा है, उसमें परिवार का गुजारा करना बेहद मुश्किल हो गया है। अपनी इसी मांग को लेकर आज उन्होंने काम ठप किया है। 


प्रदर्शन में शामिल मजदूर प्रमोद प्रसाद ने बताया कि नियम के अनुसार उन्हें प्रतिदिन 783 रुपये मिलने चाहिए, लेकिन उन्हें केवल 436 रुपये ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वेतन से पीएफ की कटौती और छुट्टियों का पैसा काटे जाने के कारण हाथ में आने वाली राशि और कम हो जाती है।


मजदूरों ने प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब भी वे अपनी मांगें उठाते हैं, तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। उनका आरोप है कि मामूली वेतन वृद्धि कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की जाती है।


वहीं, फैक्ट्री के एचआर हेड श्यामेंद्र दधीचि ने इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हालांकि बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रबंधन ने मजदूरों से उनकी मांगों का लिखित आवेदन मांगा है। प्रदर्शनकारी मजदूर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

टैग्स