ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: बिहार में जमीन मापी की नई व्यवस्था लागू, नई समयसीमा तय; इतने दिन में पूरा होगा काम‘सांप पर भरोसा कर लेना लेकिन बीजेपी पर नहीं’ ममता बनर्जी का बड़ा हमला, असम चुनाव में बाहरी वोटर लाने का आरोपदानापुर सोना लूटकांड में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, STF की टीम ने तीन लुटेरों को दबोचाऐसा कौन सा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले लिए हैं? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का तंजबिहार में गुरु-शिष्या का रिश्ता शर्मसार: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्र के साथ की गंदी हरकत, ग्रामीणों ने जमकर पीटाBihar Bhumi: बिहार में जमीन मापी की नई व्यवस्था लागू, नई समयसीमा तय; इतने दिन में पूरा होगा काम‘सांप पर भरोसा कर लेना लेकिन बीजेपी पर नहीं’ ममता बनर्जी का बड़ा हमला, असम चुनाव में बाहरी वोटर लाने का आरोपदानापुर सोना लूटकांड में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, STF की टीम ने तीन लुटेरों को दबोचाऐसा कौन सा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले लिए हैं? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का तंजबिहार में गुरु-शिष्या का रिश्ता शर्मसार: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्र के साथ की गंदी हरकत, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

बिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

पटना में तेज प्रताप यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बिहार दौरे और सदस्यता अभियान का ऐलान किया। तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भी दी प्रतिक्रिया।

बिहार न्यूज
क्षेत्र में जाएंगे तेज प्रताप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने आज पटना में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही बिहार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जनता से जुड़ेंगे और सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंप दी है। सभी लोग जब अपने-अपने काम शुरू कर देंगे, तब उनका दौरा भी शुरू होगा।


जब उनसे पूछा गया कि चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, तो क्या पार्टी उनके नेतृत्व में ठीक से चल पाएगी? इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह उनके दल का आंतरिक मामला है और वे इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अब बच्चे नहीं हैं और वे अपने तरीके से पार्टी चलाएंगे। इस पर जब मीडिया ने पूछा कि क्या तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा, तो तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह फैसला वही लोग करेंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “बड़ा भाई जब JJD में राष्ट्रीय अध्यक्ष है, तो देखा-देखी वे भी बन सकते हैं, उन्हें मेरा आशीर्वाद है।”


तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि राजनीतिक और व्यक्तिगत लड़ाइयाँ अलग-अलग होती हैं। उनके और तेजस्वी के बीच विचारों का मतभेद है। उन्होंने कहा कि जब उनके विचार पसंद नहीं आए, तो उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली, और इसी तरह तेजस्वी भी अपने विचारों के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। तेजप्रताप ने कहा कि जनता तो भाई मालिक है. सर्वोपरी हैं। बिहार की जनता पुअर नहीं है बिहार की जनता दिल से अमीर हैं। कोई पैसा से अमीर नहीं होता है दिल से अमीर होता है। 


मीडिया ने पूछा कि नीतीश कुमार के जाने के बाद बिहार में शराब खुलेगी क्या? तेज प्रताप ने जवाब दिया कि देखिये क्या होगा नहीं होगा? शराब तो सब जगह मिल रहा है। शराबबंदी है कहां? शराबबंदी का डॉयलॉगबाजी खूब हुआ। लेकिन सच्चाई यह है कि आज सब शराब पी रहा है। हर चौक चौराहे, गली-मुहल्ले में सब शराब पी रहा है। शराब हर जगह बिक रहा है। तभी ना लोग पी भी रहा है। अब तो यहां महिला लोग सिगरेट पी रही है। महिला लोग बोरिंग रोड में संघाई एक्सप्रेस रेस्टोरेंट में बैठी रहती है, सिगरेट पीती रहती है। सिगरेट पी रही महिला को पुरुष मुंह देख रहा होता है। 


तेजप्रताप ने आगे कहा कि नशा दिमाग पर चढ़ता है तो आदमी पागल हो जाता है। यह सब अच्छी चीज नहीं है। मीडिया ने पूछा कि आप भी तो शराबबंदी के समर्थन में खड़े थे। इस पर तेजप्रताप ने कहा कि वो पुरानी बात है। लोग कहता है कि शराब बंद है लेकिन शराब तो सब जगह मिल ही रहा है। शराबबंदी पर संशोधन हो कहां रहा है। बिहार में जहरीली शराब सब जगह बिक रहा है। जिसके पीने से लोग मर रहे हैं। 


जहरीली शराब को मटका में बंद करके माटी में गाड़ दे रहा है जिसे पुलिस भी नहीं पकड़ पा रही है। सब जहरीली शराब पी रहा है। तेजप्रताप ने आगे कहा कि बिहार में शराब फेल है तब ना नीतीश कुमार इस्तीफा देकर दिल्ली चले गये। हम तो उनका राज जानते हैं लेकिन बोलेंगे नहीं। हम खुलासा कैसे करेंगे जिसकी जिम्मेदारी है वही खुलासा करेगा। नीतीश जी के दिल्ली जाने से हम नाराज काहे हैं वो दिल्ली क्या सूरज चांद जहां जाना चाहे जाए।  










इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें