ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना: सुसाइड केस में खुलासा, राजीव के पैसों पर ऐश करती थी उसकी गर्लफ्रेंड, गिफ्ट में दी थी स्कूटी, बेवफाई के बाद से था परेशान

PATNA: पटना के फुलवारीशरीफ में राजीव नाम के युवक की सुसाइड की जांच शुरू हो गई है. गर्लफ्रेंड के सामने गोली मारकर सुसाइड केस की तफ्तीश पुलिस जोरशोर से कर रही है. पुलिस ने इस मा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: पटना के फुलवारीशरीफ में राजीव नाम के युवक की सुसाइड की जांच शुरू हो गई है. गर्लफ्रेंड के सामने गोली मारकर सुसाइड केस की तफ्तीश पुलिस जोरशोर से कर रही है. पुलिस ने इस मामले में राजीव के दोस्त और कई रिश्तेदार से पूछताछ की. पुलिस की जांच में कई खुलासे हुए हैं.


जांच में ये पता चला है कि कुछ महीने पहले ही राजीव ने 60 लाख रुपये की जमीन बेची थी. अपने तीन भाईयों के साथ बंटवारे के बाद राजीव के खाते में 20 लाख रुपये आए थे. जिससे राजीव ने एक स्कॉर्पियो खरीदी थी साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड को एक स्कूटी भी गिफ्ट की थी और दो लाख रुपये कैश भी दिये थे. 


कुछ दिन बाद जब राजीव को अपनी गर्लफ्रेंड की बेवफाई के बारे में पता चला तब वो हैरान रह गया. राजीव की प्रेमिका का किसी और युवक से संबंध था. इसकी भनक जब राजीव को लगी तो वो अपने पैसे उससे वापस मांगने लगा. जिसके बाद से वो बेहद परेशान चल रहा था. पुलिस युवक के मोबाइल का सीडीआर निकाल रही है. पुलिस को अगर ठोस साक्ष्य मिले तब राजीव की गर्लफ्रेंड की गिरफ्तारी हो सकती है. वहीं इस मामले में राजीव के भाई ने एसकेपुरी थाने में अपने भाई की गर्लफ्रेंड पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है.