ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

छात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलाया

पटना के गर्दनीबाग में 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से CMO के अधिकारियों ने मुलाकात की। CM सम्राट चौधरी ने छात्र नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया है।

छात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलाया
13 अगस्त से धरने पर बैठे हैं छात्र
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर CMO के अधिकारी छात्रों से मिलने पहुंचे और छात्र नेता दिलीप कुमार से उनकी मांगों को लेकर आवेदन लिया।


अधिकारियों ने छात्र नेताओं को मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए लोक सेवक आवास पर बुलाया है। इसकी जानकारी छात्र नेता विकेश भट्ट ने दी।


13 अगस्त से धरने पर बैठे हैं छात्र

छात्र नेता विकेश भट्ट ने बताया कि छात्र 13 अगस्त से गर्दनीबाग में 15 सूत्री मांगों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब CMO की ओर से फोन आया है और छात्रों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के लिए बुलाया गया है।


उन्होंने बताया कि छात्रों की मांगों से संबंधित मांग पत्र अधिकारियों को सौंप दिया गया है। अब छात्र मुख्यमंत्री के सामने अपनी 15 सूत्री मांगें रखेंगे।


शिक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सरकार के सामने रखेंगे मांग

विकेश भट्ट ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। छात्रों की ओर से शिक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएंगी।


उन्होंने सरकार की इस पहल को छात्रों के लिए सकारात्मक कदम बताया। छात्र नेता ने कहा कि पिछले दिनों के आंदोलन का असर हुआ है और आंदोलन अब सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है।


उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों की लड़ाई में जीत की ओर अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री की ओर से बातचीत के लिए बुलाए जाने को छात्र नेताओं ने आंदोलन के लिहाज से महत्वपूर्ण पहल बताया है।







टैग्स