ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

पटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

Patna News: पटना के आर ब्लॉक स्थित सोनभवन के पीछे कैंपस में ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। चार दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के आर ब्लॉक स्थित सोनभवन के पीछे कैंपस में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।



आग लगने की सूचना मिलते ही सोनभवन में तैनात गार्ड ने तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए मौके पर उपलब्ध फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई।



सूचना मिलते ही सचिवालय और लोदीपुर अग्निशमन केंद्र से चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।



राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। साथ ही, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की भी जानकारी सामने नहीं आई है।



फिलहाल ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता