ब्रेकिंग
Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम

पटना में जहरीले सांप ने मां और दो बेटों को डसा, इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत; महिला की हालत गंभीर

Patna News: पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सोथा चक गांव में जहरीले सांप ने झोपड़ी में सो रही मां और उसके दो बेटों को डस लिया। सर्पदंश के बाद दोनों बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर है और पटना एम्स में इलाज जारी है।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सोथा चक गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक जहरीले सांप ने झोपड़ी में सो रही मां और उसके दो बेटों को डस लिया। सर्पदंश के बाद दोनों बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी मां का पटना एम्स में इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।



जानकारी के मुताबिक, बबलू मांझी की पत्नी सोनी कुमारी (40) अपने दो बेटों मोहित कुमार (10) और भृंगराज (5) के साथ एक ही झोपड़ी में सो रही थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने तीनों को डस लिया। सर्पदंश के बाद चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।



परिजन आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया। एम्स में इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं, सोनी कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।



एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस घटना से सदमे में हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बरसात के मौसम में पानी से बचने के लिए सांप और अन्य जहरीले जीव अक्सर घरों और झोपड़ियों में घुस जाते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता