ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

लोकगायिका शारदा सिन्हा के नाम पर पटना में बनेगा पार्क, पति डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा के नाम पर सड़क

बिहार सरकार ने पटना में प्रसिद्ध लोकगायिका स्व. शारदा सिन्हा के नाम पर पार्क और उनके पति डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा के नाम पर सड़क के निर्माण को मंजूरी दी है। नगर निगम क्षेत्र में कई पार्कों व सड़कों के नामकरण का भी फैसला लिया गया।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: स्वर कोकिला प्रसिद्ध लोकगायिका स्व. शारदा सिन्हा के नाम पर पटना में पार्क का निर्माण होगा। वही उनके पति के नाम पर भी सड़क बनाने का भी फैसला बिहार सरकार ने लिया है। पटना के राजेन्द्र नगर स्थित रोड नंबर 6 B स्थित जस्टिस DPS चौधरी के आवास के पास लोकगायिका शारदा सिन्हा के नाम से पार्क बनेगा। वही उनके पति डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा के नाम पर सड़क का निर्माण होगा।


बिहार सरकार ने स्वर कोकिला और प्रसिद्ध लोकगायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा को सम्मान देने का बड़ा फैसला लिया है। राजधानी पटना में उनके नाम पर एक पार्क का निर्माण किया जाएगा, जबकि उनके पति स्व. डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा के नाम पर सड़क का नामकरण किया जाएगा।


राजेन्द्र नगर स्थित रोड नंबर 6B, जस्टिस डीपीएस चौधरी के आवास के पास बनने वाले पार्क का नाम शारदा सिन्हा पार्क रखा जाएगा। वहीं, राजेन्द्रनगर सुपर स्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल से ज्योतिषाचार्य पंडित रामलोचन पांडेय के आवास के कोने तक की सड़क का नाम डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा मार्ग होगा।


इसके अलावा पटना नगर निगम क्षेत्र में कई पार्कों और सड़कों के नामकरण का भी निर्णय लिया गया है। पाटलिपुत्र कॉलोनी में जहां स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित है, उस पार्क को अब अटल पार्क कहा जाएगा। न्यू पुनाईचक में दानवीर भामाशाह की प्रतिमा वाले पार्क का नाम भामाशाह पार्क और चितकोहरा पंजाबी कॉलोनी स्थित पार्क का नाम गुरु गोविंद सिंह पार्क होगा।


वार्ड संख्या 44 में केंद्रीय विद्यालय के समीप स्थित पटना नगर निगम द्वारा निर्मित वाटिका और उसके सामने की सड़क का नाम स्व. यदुनंदन प्रसाद के नाम पर रखा जाएगा। वहीं वार्ड संख्या 72 में अशोक राजपथ से सहदरा चौराहा तक की सड़क का नाम वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद स्व. नथुनी राम यादव मार्ग होगा। इसके अतिरिक्त, डॉक्टर कॉलोनी (वार्ड 44) में जीवक हार्ट हॉस्पिटल के दक्षिण स्थित पार्क का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी चंद्रमा सिंह के नाम पर किया जाएगा। वहीं आशियाना–दीघा रोड के बीच की सड़क को मुंदर साह पथ नाम दिया जाएगा।


इस बैठक में बिहार नगर पालिका क्षेत्र विज्ञापन नियमावली 2023 एवं संशोधित नियमावली 2025 के तहत पटना नगर निगम विज्ञापन संशोधन विनियम 2025 के प्रारूप को भी स्वीकृति दी गई। समिति सदस्य बिनोद कुमार ने बताया कि नियमों के अनुसार विज्ञापन दरों पर अंतिम स्वीकृति अभी शेष है।


टैग्स