ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना शहर में शाम के 6 बजे तक घर से न निकलें बाहर, इन इलाकों में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर अब नया अलर्ट जारी किया है. बिहार की राजधानी पटना, पूर्वी चंपारण, भोज

पटना शहर में शाम के 6 बजे तक घर से न निकलें बाहर, इन इलाकों में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर अब नया अलर्ट जारी किया है. बिहार की राजधानी पटना, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, गोपालगंज, सारण, सीवान और वैशाली जिले के कुछ भागों में शाम के 6 बजे तक वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है. 


पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पटना जिला के दानापुर, मनेर, फुलवारी शरीफ, पटना सदर, गोपालगंज के विजयपुर, भोरे, क‍टेया, फुलवरिया, थावे, हथुआ, सीवान के महाराजगंज, दरौंधा, बरहरिया, गुठनी, हसनपुरा, हुसैनगंज, दारौली, मैरवा, नौतन, पचरूखी, रघुनाथपुर, सिसवन, सिवान सदर, अंदर, सारण के परसा, गरखा, गरखा, सोनपुर दरियावपुर और वैशाली के लालगंज, हाजीपुर प्रखण्ड में अलर्ट जारी किया गया है. 


मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. लोग यदि खूले में हैं तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊंचे पेड़-पौधों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें. मौसम विभाग ने 5 जिलों में शाम के 6 बजे तक वज्रपात के साथ-साथ बारिश की संभावना जतायी है.