ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में दो सगे भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली, एनएमसीएच में भर्ती

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में अपराधियों ने दो सगे भाइयों मनजीत और मनीष को गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और एनएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। 


जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारी है। गोली लगने से दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गये हैं। आनन-फानन में दोनों को एनएमसीएच ले जाया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। दोनों युवकों की पहचान मनजीत और मनीष के रूप में हुई है। 


जो रिश्ते में सगे भाई हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गोली मारे जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। दोनों भाईयों को अपराधियों ने गोली क्यों मारी इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। घायल दोनों भाईयों से पूछताछ की जाएगी।  

पटना से सूरज की रिपोर्ट