ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगी टाटा की छह फ्लाइटें

PATNA : एयर इंडिया अधिग्रहण के बाद विस्तारा समेत टाटा की छह फ्लाइटें पटना से उड़ेंगी. अभी केवल टाटा की विस्तारा की पटना दिल्ली के बीच एक फ्लाइट चलती है, जबकि एयर इंडिया की पांच प्ल

पटना से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगी टाटा की छह फ्लाइटें
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एयर इंडिया अधिग्रहण के बाद विस्तारा समेत टाटा की छह फ्लाइटें पटना से उड़ेंगी. अभी केवल टाटा की विस्तारा की पटना दिल्ली के बीच एक फ्लाइट चलती है, जबकि एयर इंडिया की पांच प्लाइटें हैं. इनमें दो दिल्ली के लिए जबकि एक एक मुंबई, बेंगलुरू और कोलकाता के लिए है. 


एयर इंडिया के टाटा के नियंत्रण में जाने से यहां के कर्मियों में खुशी है. एयर इंडिया की बिक्री की घोषणा के बाद से ही पिछले तीन चार साल से यहां के कर्मचारी परेशान थे. पर अब उनकी चिंता भी दूर हो गई है. साथ ही यात्रियों में भी इस बात की खुशी है कि अब एयर इंडिया की कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और स्टाफ अधिक पैसेंजर फ्रेंडली नजर आयेंगे. 


बताते चलें कि ग्राउंड हैंडलिंग करने वाली एयर इंडिया की सिस्टर कंपनी में भी अब टाटा की 50 फीसदी की भागीदारी हो चुकी है. इसी के साथ इस कंपनी का कामकाज भी अब पूरी तरह टाटा के नियंत्रण में आ जायेगी. इस प्रकार देश के अन्य एयरपोर्ट की तरह ही पटना एयरपोर्ट के ग्राउंड हैंडलिंग में भी टाटा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. इससे विमान कंपनियों को इस क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा की संभावना है. 

टैग्स