ब्रेकिंग
खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

पटना से दिल्ली और कोलकाता के लिए अब 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, झाझा-DDU के बीच ट्रायल रन आज

PATNA : पटना से दिल्ली और पटना से कोलकाता का सफर अब यात्रियों के लिए सफर पहले से आसान होने जा रहा है। हावड़ा-पटना-दिल्ली रुट पर ट्रेनों की स्पीड झाझा से दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन( डी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना से दिल्ली और पटना से कोलकाता का सफर अब यात्रियों के लिए सफर पहले से आसान होने जा रहा है। हावड़ा-पटना-दिल्ली रुट पर ट्रेनों की स्पीड झाझा से दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन( डीडीयू) के बीच फाइनली बढ़ने जा रही है। आज ट्रायल रन के बाद इसे हरी झंड़ी मिल जाएगी। इससे कम समय में यात्रियों को दिल्ली और कोलकाता पहुंचने में मदद मिलेगी।


आज झाझा से डीडीयू के बीच ट्रेन की रफ्तार का ट्रायल रन होने जा रहा है। ट्रायल सफल होने के बाद रेल सुरक्षा आयोग से मंजूरी के बाद इस रेल खंड पर एलएचबी ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकेगा। दानापुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक आज विशेषज्ञों की टीम कंफर्मेटरी ओसिलोग्राफ कार यानि सीओसीआर जांच करेगी। ट्रायल सफल होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की अधिकारिक मंजूरी मिल जाएगी।


बता दें कि पहले ही पूर्व मध्य रेल प्रबंधन ने पं. दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) स्टेशन से लेकर झाझा के बीच नए रेल ट्रैक बिछाने से लेकर सारे स्टेशनों का रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य पूरा कर लिया है। इस रेलखंड के सारे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल सिस्टम की शुरुआत भी कर दी गई है। इसके अलावा धनबाद से ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (वाया गया) की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्पीड पहले बढ़ाई गयी है।



टैग्स