ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रही एक फ्लइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इंडिगो

पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रही एक फ्लइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट जो पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी उसम बम रखे जाने की सूचना मिली इसके बाद फ्लाइट को रोक लिया गया और उसकी चेकिंग जारी है।


फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में सभी यात्रियों को फ्लाइट से निकाला गया है। यात्रियों को बाहर निकालने के बाद विमान की तलाशी ली गई है। साथ ही साथ एयरपोर्ट परिसर की भी सघन तलाशी ली जा रही है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बम रखे जाने की सूचना किसने दी, लेकिन पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के ठीक पहले यह सूचना दी गई।


एयरपोर्ट पर हुई इससे घटना को लेकर जो जानकारी आई है उसके मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट पर अपने पैरंट्स के साथ से सवार होने वाले एक युवक ने अपने पास बम होने की बात कही इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6e 2126 दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी। खबर लिखे जाने तक के पटना एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया था और चेकिंग जारी थी।