ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना से आज चलेंगी स्पेशल ट्रेन, राजधानी और संपूर्ण क्रांति सोमवार की रात 8 बजे खुलेगी

PATNA: सेना में बहाली के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गयी अग्निपथ स्कीम का पूरे देश में विरोध हुआ। बिहार में सबसे ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई जिलों में उग्र प्

पटना से आज चलेंगी स्पेशल ट्रेन, राजधानी और संपूर्ण क्रांति सोमवार की रात 8 बजे खुलेगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सेना में बहाली के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गयी अग्निपथ स्कीम का पूरे देश में विरोध हुआ। बिहार में सबसे ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई जिलों में उग्र प्रदर्शन भी हुए। कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया वही रेलवे स्टेशन और ट्रैक को भी उपद्रवियों ने क्षति पहुंचाया। जिसका सीधा असर रेलवे के परिचालन पर भी पड़ा। कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। वही कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी। जिसके कारण कई स्टेशनों पर यात्री अभी भी फंसे हैं। इनकी समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चला रही है ताकि लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया जा सके।


सोमवार को रात्रि 8 बजे राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस पटना से खुलेगी। पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। वही पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रात 8 बजे से सुबह 4 बजे के बीच फंसे ट्रेनों को निकाला जा रहा है। अब राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने का फैसला पूमरे ने लिया है। 


आज सोमवार को ये दोनों ट्रेन पटना से रात 8 बजे खुलेंगी। बता दें कि अग्निपथ को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन के कारण आनंद विहार स्टेशन से बिहार आने वाली 22 ट्रेनों को रद्द किया गया था जिसके कारण कई यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हैं। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन यात्रियों दिल्ली जाना है वो भी पटना में फंसे हुए हैं। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने आज दो ट्रेनों को पटना से चलाएंगी। सोमवार की रात आठ बजे ये दोनों ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी। 


टैग्स