ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, DM ने जारी किया आदेश

पटना में बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम ने बड़ा फैसला लिया है। 19 से 25 दिसंबर 2025 तक सभी सरकारी और निजी स्कूल, प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही संचालित होंगे। आदेश बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी किय

School
Bihar school news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: पटना जिले में अचानक बढ़े ठंड और कम हुए तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. पटना के DM ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है.


पटना के डीएम की ओर से जारी आदेश के में कहा गया गया है कि जिले के सभी स्कूलों में सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां अब 19 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक केवल सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच ही संचालित की जाएंग. इससे पहले या बाद में किसी भी प्रकार की कक्षा या शैक्षणिक गतिविधि कराने पर रोक रहेगी. यानि स्कूल सुबह 9 बजे से शाम के 4.30 के बीच ही चलेंगे.


जिला प्रशासन का कहना है कि ज्यादा ठंड के कारण बच्चों में सर्दी, खांसी, निमोनिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. खासतौर पर सुबह और देर शाम का समय बच्चों के लिए ज्यादा जोखिम भरा होता है. इसी को देखते हुए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है.


डीएम कार्यालय ने सभी विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और आंगनबाड़ी केंद्रों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं. आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जा सकता है.

वहीं अभिभावकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि इससे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी. शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें.