ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

पटना समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हाल

PATNA: बिहार में मानसून के पूरी तरह से एक्टिव होने के बाद राज्य के तकरीबन सभी जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से

पटना समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में मानसून के पूरी तरह से एक्टिव होने के बाद राज्य के तकरीबन सभी जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मानसून के जोर पकड़ने के कारण राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग की तरफ से सारण, खगड़िया, जमुई, सीवान, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, प.चंपारण, पू.चंपारण, सीतामढ़ी अररिया में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


वहीं वैशाली, बांका, मुंगेर, पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, गया, पूर्णिया, किशनगंज, समस्तीपुर, नालंदा, दरभंगा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। 


बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। पटना समेत राज्य के कुछ जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस महीने की शुरुआत से ही लगातार हो रही बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। धान के बीज खेतों में गिराए जा रहे हैं और कृषि कार्य में तेजी आ गई है।