ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

पटना समेत राज्य के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हाल

PATNA: पूरे बिहार में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण ग

पटना समेत राज्य के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूरे बिहार में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग की तरफ से उत्तर बिहार, दक्षिण-मध्य और दक्षिण पूर्वी जिलों के एक दो जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को किशनगंज में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है जबकि अररिया सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, पूर्वी चंपारण, प.चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज और शिवहर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है।


मौसम विभाग ने आगामी 11 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है हालांकि सात से आठ जुलाई के बीच दक्षिण पश्चिम इलाकों में बारिश की संभावना कम है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण कृषि कार्यों में तेजी आई है। किसान धान के बीच खेतों में गिरा रहे हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सचेत रहने को भी कहा है। वज्रपात से राज्य में अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है।

संबंधित खबरें