ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

नए साल में पहली बार पटना में कोहरे की चादर, रात का पारा 4 डिग्री नीचे गिरा

PATNA : आज मकर संक्रांति की सुबह राजधानी पटना कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आई है। पिछले 2 दिनों से ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में पश्

नए साल में पहली बार पटना में कोहरे की चादर, रात का पारा 4 डिग्री नीचे गिरा
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : आज मकर संक्रांति की सुबह राजधानी पटना कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आई है। पिछले 2 दिनों से ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में पश्चिम उत्तर की दिशा से चल रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठंड की वापसी करा दी है। सर्द हवाओं की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, रात का पारा भी 4 से 6 डिग्री तक नीचे जा गिरा है। 


मौसम विभाग के मुताबिक लगभग 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसी कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है और यह स्थिति अगले 5 से 6 दिनों तक जारी रहेगी। गुरुवार की सुबह पटना में कोहरा देखने को मिला है लेकिन धीरे-धीरे आसमान साफ भी हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि धूप की तपिश कम रहेगी। 


बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा। बुधवार को गया सबसे ठंडा रहा गया का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी अगले कुछ दिनों तक गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस होगी।