ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना समेत कई जिलों में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म, टीकाकरण के लिए आय़े लोग निराश लौटे

PATNA : पटना समेत बिहार के कई स्थानों पर कोराना वैक्सीन का स्टॉक कम पड़ गया है. कई जिलों में वैक्सीन है ही नहीं. वहीं पटना में भी स्टॉक कम पड़ने के कारण चुनिंदा लोगों को ही वै

पटना समेत कई जिलों में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म, टीकाकरण के लिए आय़े लोग निराश लौटे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना समेत बिहार के कई स्थानों पर कोराना वैक्सीन का स्टॉक कम पड़ गया है. कई जिलों में वैक्सीन है ही नहीं. वहीं पटना में भी स्टॉक कम पड़ने के कारण चुनिंदा लोगों को ही वैक्सीन दी गयी. बिहार सरकार को वैक्सीन के नये खेप का इंतजार है. अगर भारत सरकार से नयी खेप नहीं पहुंची तो कल से स्थिति औऱ खराब होगी. दरभंगा में वैक्सीनेशन का काम पूरी तरह ठप हो गया है.


पटना में कम पड़ गया वैक्सीन
राजधानी पटना में कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण गुरूवार को वैक्सीनेशन का काम थम गया. जिला प्रशासन ने स्टॉक में कम वैक्सीन होने के कारण सिर्फ उन्हें वैक्सीन दिया जो दूसरा डोज लेने आये थे. पहला डोज लेने आये लोगों को दूसरे दिन आने को कहा गया. दानापुर के रेलवे अस्पताल में वैक्सीन पूरी तरह खत्म होने के कारण आज वैक्सीनेशन का काम नहीं हो पाया. हालांकि कुछ अस्पतालों में पहले से स्टॉक मौजूद था लिहाजा वहां वैक्सीनेशन का काम चला. लेकिन पटना जिले के वैक्सीनेशन भंडार में स्टॉक लगभग खत्म होने पर है.


वैक्सीनेशन का शेड्यूल बदला
स्टॉक कम पड़ जाने के कारण पटना में वैक्सीन लेने वालों का शेड्यूल बदल दिया गया है. जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया को बताया कि वैक्सीन के स्टॉक में कमी होने के कारण पहली डोज लेने वालों की अपेक्षा दूसरी डोज वालों को वरीयता दी गई है. जिला प्रशासन बैठक कर वैक्सीनेशन के शेड्यूल के बारे में फैसला ले रहा है. हालांकि रात तक वैक्सीन की नयी खेप पहुंचने की उम्मीद है.


दरभंगा में वैक्सीन खत्म
उधर, दरभंगा में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक समाप्त हो गया है. इसके बाद डीएमसीएच सहित कई केंद्रों पर टीकाकरण ठप हो गया है. पहले से वितरित की गयी वैक्सीन का स्टॉक कुछ सेंटर पर मौजूद है. उन सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है. दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ. एसके सिन्हा ने वैक्सीन का स्टॉक समाप्त होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि एक सफ्ताह में वैक्सीन के आने की संभावना है. 

टैग्स