ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने पटना समेत 15 जिलों में बारिश का दिया अलर्ट

PATNA : हफ्ते भर से राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को जल्द ही निजात मिल सकती है। मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 15 जिलों में बारि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : हफ्ते भर से राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को जल्द ही निजात मिल सकती है। मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में हवा का लो लेवल प्रेशर बनने के कारण पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड होते हुए बिहार में बादल पहुंचेंगे और बारिश होगी। 


मौसम विभाग की तरफ से जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया उनमें पटना के अलावे सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, जमुई जिले शामिल हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में बताया गया है कि 12 से लेकर 14 जून के बीच 10 जिलों में 55 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ कई जगहों पर बारिश होगी। भारत के उत्तरी हिस्से में दो सिस्टम लगातार सक्रिय हैं जिसकी वजह से बिहार झारखंड और छत्तीसगढ़ तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 




मौसम विभाग पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुका है कि बिहार में मानसून समय से पहुंचा है। राजधानी पटना में गुरुवार को दिन के तापमान में हल्की कमी दर्ज की गई थी लेकिन रात में उम्र बढ़ी हुई रही। बंगाल से आ रही हवाओं के कारण लगातार बनी बनी हुई है।