ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

बिहार : पटना सहित इन शहरों की बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, जाम से मिलेगा छुटकारा

PATNA : बिहार में पटना सहित लगभग एक दर्जन बड़े शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को बदलने पर विचार किया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य के

बिहार : पटना सहित इन शहरों की बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, जाम से मिलेगा छुटकारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में पटना सहित लगभग एक दर्जन बड़े शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को बदलने पर विचार किया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य के एक दर्जन बड़े शहरों की ट्रैफिक समीक्षा की जाएगी. इसमें शहर की आबादी, गाडिय़ों की क्षमता, जाम लगने वाले इलाके, पुलिस बल व आधारभूत संरचना आदि पर समीक्षा की जाएगी. इन सबके अलावा सड़क सुरक्षा पर भी जोर होगा ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. पहले चरण में प्रमंडलीय मुख्यालय वाले शहरों को चुना गया है. इसके बाद अन्य शहरों का नंबर आएगा.


मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए इन शहरों के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की भी योजना है. इसके लिए मुख्य जगहों के प्रस्ताव मांगे गए हैं. साथ ही ट्रैफिक पुलिस बल बढ़ाने की भी योजना है. इस पर विचार किया जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस को भी अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने का काम भी शुरू हो गया है. इसके तहत नालंदा, भागलपुर, पटना समेत कई शहरों में पुलिस को बाडी वार्न कैमरा और स्पीड गन आदि भी मुहैया कराए गए हैं.


आपको बता दें कि ट्रैफिक आइजी एमआर नायक ने समीक्षा पर काम शुरू भी कर दिया है. बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह ही छपरा में समीक्षा बैठक की गई है. इसके अलावा पटना, गया, भोजपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर व दरभंगा जैसे शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था की भी समीक्षा होगी। शहरीकरण के साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में छोटे शहरों में भी जाम लगना अब कोई नई बात नहीं है.

टैग्स