ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के इस जिले में 3 दिन में 8 मौतें, अब एक और मौत से मचा हड़कंप; जहरीली शराब का शक या कोई बड़ी साजिश?✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आज से शाही जश्न, दामाद को करोड़ों की डिफेंडर तो बेटे को BMW; 25 नवंबर को घोड़ा रेस में मिलेगा थार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : बिहार के इस जिले में 3 दिन में 8 मौतें, अब एक और मौत से मचा हड़कंप; जहरीली शराब का शक या कोई बड़ी साजिश?✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आज से शाही जश्न, दामाद को करोड़ों की डिफेंडर तो बेटे को BMW; 25 नवंबर को घोड़ा रेस में मिलेगा थार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह

पटना में तेज रफ्तार का कहर: मंदिरी नाला रोड पर अज्ञात डंपर ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Patna News: पटना के बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मंदिरी नाला रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना से सामने आई है, जहां तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के नाला पर बनी नई सड़क पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने युवक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक कि मौत घटनास्थल पर ही हो गई, सड़क पर दूर तक खून के धब्बे दिखाई दिए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर यातायात प्रशासन पर सवाल उठाए। 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, अज्ञात डंपर की तलाश जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता