ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान

पटना के 26 अंचलों की रैंकिंग सुधारने के निर्देश, मंत्री दिलीप जायसवाल बोले- मेरिट के आधार पर करें मामलों का निष्पादन

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पटना के सभी 26 अंचलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को एक माह में रैंकिंग सुधारने, लंबित मामलों का समय पर निष्पादन करने और मेरिट के आधार पर काम करने के निर्देश दिए।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:  पटना जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व सेवाओं की वर्तमान परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं है और इसमें तत्काल सुधार लाना होगा। उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार का "पिक एंड चूज़" नहीं चलेगा। सभी मामलों का निष्पादन केवल मेरिट के आधार पर किया जाए। किसी की भी पैरवी या दबाव में आकर गलत कार्य न करें। सभी समयबद्ध सेवाओं का निर्धारित अवधि में निष्पादन सुनिश्चित करें।


मंत्री ने कहा कि पटना जिले के सभी 26 अंचलों की रैंकिंग अपेक्षित स्तर पर नहीं है। राजधानी में पदस्थापित अधिकारियों की जिम्मेदारी अधिक है और उन्हें अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि एक माह बाद पुनः समीक्षा की जाएगी और तब तक सभी अंचलों की रैंकिंग में स्पष्ट सुधार दिखना चाहिए। यदि अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन अंचलों में लंबित मामलों (बैकलॉग) की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त प्रयास कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गरीब और आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगने चाहिए। यदि उनका कार्य नियमानुसार है तो तुरंत निष्पादन करें।


मंत्री ने अधिकारियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा, कि ईमानदारी से काम करिए। इससे चेहरे पर भी चमक आएगी और आत्मसंतुष्टि भी मिलेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अभियान बसेरा 2 के टारगेट को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।


बैठक में विभाग के सचिव श्री जय सिंह ने सभी राजस्व सेवाओं एवं समयबद्ध कार्यों का निर्धारित अवधि में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी ने प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से अंचलवार प्रगति एवं आंकड़ों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अंचल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को डेटा में सुधार के लिए मेहनत करने के निर्देश दिए।


मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पटना जिला के राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने उपरोक्त बातें कहीं। राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में पटना जिले के सभी 26 अंचल के अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया।


बैठक में विभागीय सेवाओं यथा दाखिल –खारिज, परिमार्जन प्लस, ई मापी, सरकारी भूमि की पहचान, राजस्व महा–अभियान के आवेदनों की स्थिति, जनशिकायत एवं सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। लंबित मामलों के निष्पादन तथा राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक श्री सुहर्ष भगत, अपर सचिव श्री प्रशांत सीएच, अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, अपर सचिव श्री आजीव वत्सराज, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री नवाजिश अनवर, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अनुपम प्रकाश, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पटना के 26 अंचलों की रैंकिंग सुधारने के निर्देश, मंत्री दिलीप जायसवाल बोले- मेरिट के आधार पर करें मामलों का निष्पादनपटना के 26 अंचलों की रैंकिंग सुधारने के निर्देश, मंत्री दिलीप जायसवाल बोले- मेरिट के आधार पर करें मामलों का निष्पादन

टैग्स